{"_id":"66b8bd7e4e81e9f342005d2d","slug":"took-out-a-rally-for-the-road-sat-on-a-gradual-fast-karnpryag-news-c-48-1-kpg1001-108043-2024-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: भारी बारिश के बीच ही महिलाओं ने किया शराब की दुकान का विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: भारी बारिश के बीच ही महिलाओं ने किया शराब की दुकान का विरोध
Sun, 11 Aug 2024 07:02 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Sun, 11 Aug 2024 07:02 PM IST
विज्ञापन
फोटो
लोल्टी में खुले ठेके विरोध में हुईं एकजुट, जिला आबकारी अधिकारी वार्ता को पहुंचे फिर भी नहीं मानीं
संवाद न्यूज एजेंसी
थराली। लोल्टी गांव में खुली अंग्रेजी शराब की दुकान के विरोध में आसपास के छह गांवों की महिलाओं ने दूसरे दिन भी प्रदर्शन किया। रविवार को भारी बारिश होने के बावजूद बड़ी संख्या में महिलाएं विरोध में दुकान के आगे डटी रहीं। जिला आबकारी अधिकारी महिलाओं से वार्ता के लिए पहुंचे लेकिन वह नहीं मानीं। मामला सुलझने तक फिलहाल दुकान के अनुज्ञापी को ठेका बंद रखने के निर्देश दिए गए हैं।
कर्णप्रयाग-ग्वालदम हाईवे के पास लोल्टी में स्थित शराब की दुकान शनिवार को खुली थी और आक्रोशित महिलाओं ने इसका विरोध करना शुरू कर दिया। ग्रामीणों के भारी विरोध के बाद रविवार को जिला आबकारी अधिकारी प्रमोद मैठाणी घटनास्थल पर पहुंचे और उन्होंने महिलाओं के साथ वार्ता की। बाद में जिला आबकारी अधिकारी प्रमोद मैठाणी ने बताया कि लोल्टी में खुली दुकान नियमों के तहत खुली है। ग्रामीणों के साथ वार्ता की जा रही है। फिलहाल उन्होंने दुकान के अनुज्ञापी को मामले का समाधान न होने तक दुकान न खोलने के लिए निर्देश दिए गए हैं। मौके पर थाना प्रभारी थराली पंकज कुमार पुलिस बल के साथ मौजूद रहे। इस दौरान प्रमुख कविता देवी, सरपंच संघ के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह रावत,व्यापार संघ अध्यक्ष धनराज रावत, विकलांग समिति के बृजमोहन सिंह नेगी, महिला मंगल दल देवराड़ा की अध्यक्ष गौरा देवी, कमला देवी, कुलेश्वरी देवी, मुन्नी देवी, शकुंतला देवी आदि उपस्थित थे।
पोखरी बैंड के समीप भी ठेका खोलने का विरोध
गोपेश्वर। चमोली-गोपेश्वर-ऊखीमठ-कुंड हाईवे पर पोखरी बैंड के समीप संचालित अंग्रेजी शराब की दुकान का जनता ने विरोध किया। निर्णय लिया गया कि रक्षाबंधन के बाद दुकान को हटाने के लिए आंदोलन शुरू किया जाएगा। दुर्गा प्रसाद मैठाणी, ग्राम प्रधान हर्षवर्द्धन नेगी, युवक मंगल दल अध्यक्ष कुलदीप पंवार, गिरीश नेगी, मनीष असवाल आदि ने कहा कि पोखरी बैंड के पास शराब की दुकान खुलने से क्षेत्र में शराब का बोलबाला बढ़ रहा है। शाम होते ही क्षेत्र में शराबी उत्पात मचा रहे हैं। संवाद