फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Took out a rally for the road, sat on a gradual fast

Chamoli News: सड़क के लिए निकाली रैली, क्रमिक अनशन पर बैठे

Sun, 11 Aug 2024 06:52 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Sun, 11 Aug 2024 06:52 PM IST
विज्ञापन
Took out a rally for the road, sat on a gradual fast
डुमक गांव में सड़क के लिए धरना देते ग्रामीण। स्रोत: जागरुक पाठक।
फोटो
विज्ञापन

डुमक में ग्रामीणों का अनशन शुरू, पुराने एलाइनमेंट के तहत सड़क निर्माण की कर रहे हैं मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
ज्योतिर्मठ। पुराने समरेखण के तहत सैंजी लग्गा डुमक कलगोठ सड़क की मांग को लेकर 10 दिनों से धरने पर बैठे डुमक गांव के ग्रामीणों ने रविवार से क्रमिक अनशन शुरू कर दिया है। ग्रामीणों ने क्रमिक अनशन से पहले बजीर देवता के मंदिर से गांव तक रैली भी निकाली और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।
ग्रामीणों ने कहा कि सड़क को पुराने एलाइनमेंट के तहत डुमक गांव से बनाने की मांग को लेकर जनवरी माह में 20 दिन का आंदोलन किया था। तब सरकार ने मांग के अनुसार सड़क पर काम शुरू करने का आश्वासन दिया था लेकिन तब से अभी तक इस मामले में कोई प्रगति नहीं हो पाई है। ग्रामीणों ने कहा कि यदि इस मामले में सरकार का रवैया ऐसा ही रहता है तो आंदोलन तेज किया जाएगा। पहले दिन सोबन सिंह नेगी व अंकित भंडारी क्रमिक अनशन पर बैठे। उनके साथ राजेंद्र सिंह, योगेंद्र नेगी, हुकुम सनवाल, बच्ची देवी, राजमती देवी, मुन्नी देवी सहित अन्य ग्रामीण भी बैठे।
विज्ञापन


---------------------------------------------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

मोहनखाल-चोपता सड़क के लिए 13 को करेंगे प्रदर्शन
22 को गैरसैंण में सीएम से मिलेंगे, फिर आगे की रणनीति होगी तैयार
संवाद न्यूज एजेंसी
पोखरी (चमोली)। 24 किमी मोहनखाल-चोपता सड़क के निर्माण की मांग को लेकर संघर्ष समिति 13 अगस्त को मोहनखाल में वन विभाग के डाक बंगले में प्रदर्शन कर धरना देगी। इसके बाद 22 अगस्त को गैरसैंण में मुख्यमंत्री से मिलकर सड़क की मांग रखेंगे। अगर इसके बाद भी मांग पर सकारात्मक रुख नहीं अपनाया गया तो उग्र आंदोलन की रणनीति तैयार करेंगे। कहा कि यह सड़क बन जाएग तो 20 हजार की आबादी को लाभ पहुंचेगा।
रविवार को मोहनखाल-चोपता सड़क संघर्ष समिति की मोहनखाल में बैठक हुई। बैठक में केदारनाथ के पूर्व विधायक मनोज रावत ने कहा कि इस सड़क के बीच में रिजर्व वन और सेंचुरी एरिया है। इसलिए सड़क संघर्ष समिति के साथ तकनीकी समिति भी बनानी होगी। सीएम से लेकर मंत्रियों और अधिकारियों को इससे अवगत कराना होगा। कहा कि वर्ष 1980 में मोहनखाल-चोपता सड़क को मंजूर किया गया था और 45 साल बाद भी सड़क अधर में लटकी है। इस सड़क के बनने से यह पूरा क्षेत्र पर्यटन मानचित्र से जुड़ जाएगा। लोग चोपता की सैर और भगवान तुंगनाथ के दर्शन के लिए जाएंगे तो यहां पर्यटन गतिविधियां बढ़ जाएंगी। बैठक में संघर्ष समिति के अध्यक्ष राकेश नेगी, अर्जुन नेगी, शंकर सिंह, आनंद सिंह राणा, व्यापार मंडल मोहनखाल के अध्यक्ष धर्मेंद्र बिष्ट, व्यापार मंडल पोखरी के अध्यक्ष बीरेंद्र राणा, ओम प्रकाश, देवी प्रसाद थपलियाल, टैक्सी यूनियन के अध्यक्ष विजयपाल सिंह, सुमन नेगी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed