{"_id":"581230f74f1c1bc877bc4a63","slug":"together-ignited-three-citayen","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक साथ जली तीन चिताएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक साथ जली तीन चिताएं
ब्यूरो/अमर उजाला, चमोली (गोपेश्वर)
Updated Thu, 27 Oct 2016 10:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बैनीताल मार्ग पर हुई कार दुर्घटना के तीन मृतकों का अंतिम संस्कार बृहस्पतिवार को अलकनंदा और पिंडर नदी के संगम घाट पर किया गया। तीनों चिताएं एक साथ जलता देख यहां मौजूद हर किसी की आंख नम हो गई। वहीं देहरादून में उपचार के दौरान मृतक अनीता खंडूड़ी का अंतिम संस्कार हरिद्वार में कर दिया गया।
विज्ञापन
बुधवार सुबह बैनीताल मोटर मार्ग पर कार अनियंत्रित होकर आधा किमी खाई में जा गिरी थी। दुर्घटना में कार के परखच्चे उड़ गए थे। इसमें बीस वर्षीय युवती अंजू और चालक दिलीप सिंह की घटनास्थल पर मौत हो गई थी। 19 वर्षीय युवक सचिन ने सीएचसी में दम तोड़ दिया था जबकि तीन अन्य घायलों को हेलीकॉप्टर से देहरादून भेजा गया था।
विज्ञापन
इसमें से अनीता ने देहरादून में दम तोड़ दिया था जबकि दो अन्य की हालात अब स्थिर है। पोस्टमार्टम के बाद बृहस्पतिवार को मृतक अंजू, दिलीप और सचिन का अंतिम संस्कार संगम घाट पर कर दिया गया। घटना से क्षेत्र में शोक की लहर है।
विज्ञापन
अंतिम संस्कार के समय पूर्व प्रधान विजय खंडूड़ी, महेश खंडूड़ी, अरुण खंडूड़ी, क्षेत्र पंचायत सदस्य सुरेंद्र सिंह आदि मौजूद थे। वहीं घटना पर विधायक डा. अनुसूया प्रसाद मैखुरी, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य टीका मैखुरी, भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष महिपाल नेगी, वीरेंद्र मिंगवाल, जसवीर भंडारी, कांग्रेस नगर अध्यक्ष हरीश सती, निर्माण सलाहकार समिति के सदस्य राजा चौहान, टैक्सी यूनियन अध्यक्ष डा. एमएम नवानी, राजेंद्र सगोई, भाजपा जिला मोर्चा प्रभारी तारा थपलियाल, जिला महामंत्री पंकज डिमरी, नगर पालिका गौचर के अध्यक्ष मुकेश नेगी और कर्णप्रयाग के सुभाष गैरोला आदि ने शोक जताया।