{"_id":"66f950e43b89e7c8d9045793","slug":"today-trees-will-be-planted-for-kotiada-road-amid-police-security-karnpryag-news-c-48-1-sdrn1013-109361-2024-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: पुलिस सुरक्षा के बीच आज कोटियाड़ा सड़क के लिए होगा पेड़ों का छपान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: पुलिस सुरक्षा के बीच आज कोटियाड़ा सड़क के लिए होगा पेड़ों का छपान
Sun, 29 Sep 2024 06:36 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Sun, 29 Sep 2024 06:36 PM IST
विज्ञापन
सड़क निर्माण में आ रहे हैं 140 पेड़, पूर्व में लगाए पिलर उखाड़ दिए थे कुछ ग्रामीणों ने
संवाद न्यूज एजेंसी
देवाल। तीन किमी कोटियाड़ा (कोटेड़ा) सड़क के लिए पेड़ों के छपान का काम सोमवार से पुलिस सुरक्षा में शुरू होगा। इस सड़क निर्माण में आने वाले 140 पेड़ों के छपान की अनुमति मिली है।
बोरागाड़ से चौड़ से कोटियाड़ा गांव के लिए तीन किमी सड़क स्वीकृत हुई है। सड़क के टेंडर भी हो चुके हैं। सड़क कटिंग से पूर्व पेड़ों के छपान का काम होना था जिसके लिए पिलर लगाए गए थे। मगर सड़क का एलाइनमेंट बदलकर सोबन राम बैंड से करने की मांग को लेकर कोटियाड़ा के कुछ ग्रामीणों ने पिलर उखाड़ दिए थे। विभाग की शिकायत पर पुलिस ने ग्रामीणों पर मुकदमा भी दर्ज किया जिसकी जांच चल रही है। पीएमजीएसवाई के ईई प्रमोद गंगाड़ी ने बताया कि सोमवार से पेड़ों के छपान का काम शुरू होगा। वन क्षेत्राधिकारी देवाल को पत्र लिखकर स्वीकृत एलाइनमेंट में छपान कार्य के लिए उपस्थित रहने के लिए आग्रह किया गया है। उन्होंने एसडीएम से छपान कार्य में सहयोग व थानाध्यक्ष थराली को छपान कार्रवाई पूर्ण करने के लिए आवश्यक पुलिस बल तैनात करने की मांग की।