{"_id":"6880e95619a34faa86052ab0","slug":"tips-for-improving-writing-karnpryag-news-c-48-1-kpg1002-116532-2025-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: लेखन में सुधार की दी जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: लेखन में सुधार की दी जानकारी
Wed, 23 Jul 2025 07:23 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Wed, 23 Jul 2025 07:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो
गौचर। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) में डीएलएड प्रथम सेमेस्टर के प्रशिक्षुओं के लिए पांच दिवसीय बाल लेखन कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में साहित्य की विभिन्न विधाओं के साथ ही लेखन में सुधार की जानकारी दी गई।
बुधवार को कार्यशाला का शुभारंभ डायट प्राचार्य आकाश सारस्वत ने करते हुए कहा कि लेखन कार्यशाला एक ऐसा मंच है जहां प्रशिक्षुओं को लेखन कौशल को निखारने और नए तरीकों से सीखने का मौका मिलता है। कार्यशाला में कहानी, कविता, निबंध, यात्रा वृत्तांत, नुक्कड़ नाटक, पहेलियां, समूह गान आदि साहित्य विधाओं की जानकारी दी गई। कार्यशाला के पहले दिन 35 पत्रिकाओं का सृजन किया गया। बताया गया कि कार्यशाला का उद्देश्य रचनात्मक लेखन, भाषा की अभिव्यक्ति करना है। वहीं नुक्कड़ नाटक के जरिये मोबाइल के दुष्प्रभावों का संदेश दिया गया। कार्यशाला में मुख्य प्रशिक्षक उदय किरौला, कार्यक्रम समन्वयक डाॅ. कमलेश कुमार मिश्र, सह समन्वयक सुमन भट्ट, राजेंद्र मैखुरी, बीरेंद्र कठैत और रविंद्र बर्त्वाल आदि मौजूद रहे।