फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Timmarsain Mahadev journey will begin from today

आज से शुरू होगी टिम्मरसैंण महादेव की यात्रा

Tue, 06 Apr 2021 10:43 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 06 Apr 2021 10:43 PM IST
विज्ञापन
Timmarsain Mahadev journey will begin from today
टिम्मसैंण महादेव की यात्रा को लेकर चमोली जिला प्रशासन ने शेड्यूल तैयार कर लिया है। डीएम स्वाति एस भदौरिया की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में टिम्मरसैंण महादेव की यात्रा सात अप्रैल से शुरू करने का निर्णय लिया गया है। डीएम ने संबंधित अधिकारियों को यात्रा मार्ग पर स्वास्थ्य, पानी और भोजन की सुविधा मुहैया कराने के निर्देश दिए हैं। निर्णय लिया गया कि सीमा सड़क संगठन (बीआरओ), आईटीबीपी और स्थानीय लोगों की मदद से यात्रा का संचालन किया जाएगा।
विज्ञापन

नीती घाटी की विषम भौगोलिक परिस्थितियों और सुरक्षा के दृष्टिगत टिम्मरसैंण जाने वाले यात्रियों को उसी दिन तपोवन और जोशीमठ लौटना होगा। इसके लिए सुरांईथोटा बैरियर से सुबह 11 बजे तक ही श्रद्धालुओं को टिम्मरसैंण जाने की अनुमति दी जाएगी, जिससे सभी श्रद्धालु एक ही दिन में टिम्मरसैंण महादेव के दर्शन कर उसी दिन निचले क्षेत्र में लौट सकें। डीएम ने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मार्ग पर एसडीआरएफ की तैनाती करने और गमशाली गांव में चिकित्सा सुविधा मुहैया कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed