फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Three-tier security cordon made for EVM machines

ईवीएम मशीनों के लिए बनाया त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरा

Wed, 16 Feb 2022 09:20 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 16 Feb 2022 09:20 PM IST
विज्ञापन
Three-tier security cordon made for EVM machines
पीजी कॉलेज गोपेश्वर के स्ट्रांग रूम में रखी ईवीएम मशीनों के लिए त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरा बनाया गया है। साथ ही सीसीटीवी से भी इनकी निगरानी की जाएगी, इसके लिए 24 घंटे अधिकारियों की तैनाती की गई है।
विज्ञापन

मतदान संपन्न होने के बाद सभी ईवीएम मशीनें सोमवार देर शाम तक गोपेश्वर स्थित पीजी कॉलेज में बने स्ट्रांग रूप में रख दी गई हैं। प्रत्याशियों, राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों व सामान्य प्रेक्षक पंकज सिंह की मौजूदगी स्ट्रांग रूम को सील किया गया। जिला निर्वाचन अधिकारी हिमांशु खुराना ने बताया कि स्ट्रांग रूम परिसर आईटीबीपी, पीएसी और पुलिस के त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरे में रहेंगी। उन्होंने बताया कि 91 मतदान पार्टियां मतदान के दिन देर रात्रि तक पहुंच गई थी। जबकि 477 मतदान पार्टियां सोमवार को पहुंची। उन्होंने मतदान में बढ़चढक़र प्रतिभाग करने पर आम लोगों का आभार व्यक्त किया। साथ ही शांतिपूर्ण मतदान संपन्न कराने पर सभी कर्मियों को बधाई दी। इस दौरान एसपी श्वेता चौबे, सीडीओ वरुण चौधरी, अपर जिलाधिकारी हेमंत वर्मा, संयुक्त मजिस्टे्रट अभिनव शाह, एसडीएम संतोष पांडेय, एसडीएम कुमकुम जोशी, एसडीएम रविंद्र जुवांठा सहित अन्य अधिकारी और राजनीतिक दलों के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed