{"_id":"0b67a7b244e91bd140d1a2a083a2e540","slug":"three-thousand-pilgrims-reached-badrinath-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन हजार तीर्थयात्रियों ने किए बदरीनाथ के दर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन हजार तीर्थयात्रियों ने किए बदरीनाथ के दर्शन
ब्यूरो/अमर उजाला,चमोली
Updated Mon, 18 May 2015 09:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोमवार को बदरीनाथ धाम में करीब तीन हजार तीर्थयात्रियों ने मत्था टेका। धाम में सोमवार को तीर्थयात्रियों की अधिकता के कारण पहली बार बदरीनाथ के दर्शनों के लिए तीर्थयात्रियों को लाइन लगानी पड़ी।
विज्ञापन
बदरीनाथ धाम में सुबह आठ बजे तक तीर्थयात्रियों की लंबी लाइन लगी रही। इसके बाद दिनभर तीर्थयात्रियों ने बिना लाइन के ही भगवान बदरीविशाल के दर्शन किए। धाम में इन दिनों मौसम सुहावना बना है।
विज्ञापन
तीर्थयात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए बदरीनाथ और यात्रा पड़ावों के व्यवसायियों में भी उत्साह बना है। बदरीनाथ व्यापार मंडल के अध्यक्ष जमुना प्रसाद रैवानी, विनोद नवनी और श्याम पंचपुरी ने कहा कि जून माह में तीर्थयात्रा के और बढ़ने की उम्मीद है।
विज्ञापन
श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के मुख्य कार्याधिकारी बीडी सिंह ने बताया कि बदरीनाथ में तीर्थयात्रियों की बढ़ती संख्या से धाम में चहल-पहल बढ़ गई है।