{"_id":"574321864f1c1bae70690910","slug":"three-thousand-pilgrim-reached-in-hemkund","type":"story","status":"publish","title_hn":"हेमकुंड पहुंचे तीन हजार तीर्थयात्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हेमकुंड पहुंचे तीन हजार तीर्थयात्री
ब्यूरो/अमर उजाला, चमोली (जोशीमठ)
Updated Mon, 23 May 2016 08:58 PM IST
विज्ञापन
हेमकुंड
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हेमकुंड के प्रवेश द्वार गोविंदघाट में करीब तीन हजार तीर्थयात्री पहुंच गए हैं। हेमकुंड के मुख्य ग्रंथी जस्सा सिंह और सरदार मिलाप सिंह भी गोविंदघाट पहुंच चुके हैं। तीर्थयात्री 24 मई (आज) से पंच प्यारों की अगुवाई में रात्रि विश्राम के लिए घांघरिया पहुंचेंगे।
विज्ञापन
इसके बाद यहां से ब्रह्ममुहुर्त में 25 मई को हेमकुंड में कपाट खुलने के बाद पढ़ी जाने वाली पहली अरदास में भाग लेंगे। सोमवार को गोविंदघाट गुरुद्वारे में दिनभर सबद कीर्तन गूंजते रहे। मंगलवार को गोविंदघाट में श्री हेमकुंड साहिब मैनेजमेंट ट्रस्ट के प्रधान सरदार जनक सिंह तीर्थयात्रियों को हरी झंडी दिखाकर घांघरिया के लिए रवाना करेंगे।
विज्ञापन
कपाटोद्घाटन पर हेमकुंड में कब क्या होगा--
- सुबह आठ बजे पंच प्यारों की अगुवाई में सतखंड से गुरु ग्रंथ साहिब को गुरुद्वारा साहेब में लाया जाएगा।
- सुबह दस बजे- हेमकुंड गुरुद्वारा साहेब में पहली अरदास होगी।
- सुबह ग्यारह बजे- गुरुद्वारा में सुखमणी साहेब का पाठ आरंभ।
- दोपहर साढ़े बारह बजे- कीर्तन का आयोजन।
- दोपहर एक बजे- फिर अरदास और इसके उपरांत गुरुग्रंथ साहिब का मुखवाक।
- दोपहर डेढ़ बजे- हेमकुंड साहिब की कथा सुनाई जाएगी।