फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Three staff nurses on duty and ward boy's entire family infected

ड्यूटी पर तैनात तीन स्टाफ नर्स और वार्ड ब्वाय का पूरा परिवार संक्रमित

Thu, 13 May 2021 09:01 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 13 May 2021 09:01 PM IST
विज्ञापन
Three staff nurses on duty and ward boy's entire family infected
जिला अस्पताल गोपेश्वर में कोविड सेंटर में ड्यूटी पर तैनात तीन स्टाफ नर्स और वार्ड ब्वाय का पूरा परिवार कोरोना संक्रमित हो गया है। कोविड सेंटर में ड्यूटी कर रहे डॉक्टर और कर्मचारी कई दिनों से रात्रि को ठहरने व खाने-पीने की अलग से व्यवस्था करने की मांग जिला प्रशासन से उठाते आ रहे हैं, लेकिन इस ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। बृहस्पतिवार को सभी कर्मचारियों ने इस संबंध में मुख्य चिकित्सा अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर परिवार से अलग रहने के लिए आवास व खाने-पीने की व्यवस्था करने की मांग की।
विज्ञापन

गोपेश्वर में कोविड सेंटर में तैनात डॉक्टर मानस सक्सेना और उनकी पूरी टीम कोरोना संक्रमितों के इलाज में लगी हुई है, लेकिन बृहस्पतिवार को यहां तैनात 3 स्टाफ नर्स और एक वार्ड ब्वाय का पूरा परिवार कोरोना संक्रमित हो गया। जिसके बाद डॉक्टर और अन्य कर्मचारियों को भी अपने परिवारों की चिंता सताने लगी है। कोविड सेंटर में कोरोना मरीजों के इलाज के जुटे डा. एसएस सिंह, डा. मानष सक्सेना, डा. हिमांशु मिश्रा, राकेश सिंह नेगी, विनीत, सूरज, प्रकाश और रामभजन का कहना है कि कोविड सेंटर में तीन शिफ्ट में ड्यूटी आवंटित की गई है। ऐसे में कोविड सेंटर से बार-बार परिवार के बीच जाने से कोरोना संक्रमण फैलने का खतरा बना है। इसे देख कई कर्मचारी बाजार में किराए के कमरों में रह रहे हैं। इधर, जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया ने अस्पताल प्रशासन से डॉक्टर व अन्य कर्मचारियों की सूची उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed