फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Three rooms and belongings of GIC Kedarukhal burnt due to forest fire

जंगल की आग से केदारूखाल इंटर कॉलेज के तीन कक्ष और फर्नीचर जला

Wed, 27 Apr 2022 09:57 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 27 Apr 2022 09:57 PM IST
विज्ञापन
Three rooms and belongings of GIC Kedarukhal burnt due to forest fire
जंगल की आग से राइंका केदारूखाल में जले हुए कक्षा-कक्ष। - फोटो : KARNPRYAG
धारकोट के जंगल में मंगलवार रात को लगी आग से राजकीय इंटर कॉलेज केदारूखाल के तीन कक्षा-कक्ष और उनमें रखा फर्नीचर जल गया। शिक्षक, छात्र और ग्रामीण जब बुधवार सुबह यहां पहुंचे तो आग देखकर बुझाने में जुट गए। सभी की तत्परता से आग बुझाई गई और इंटर कॉलेज के दो अन्य कक्षों को जलने से बचा लिया गया। इसके बाद इन दो कक्षाओं की सफाई कर यहां पढ़ाई करवाई गई।
विज्ञापन

जीआईसी केदारूखाल के प्रधानाचार्य संजय शाह और प्रवक्ता डॉ. कमलेश कुंवर ने बताया कि मंगलवार दोपहर को स्कूल की छुट्टी होने के बाद शिक्षक और छात्र-छात्राएं घर चले गए थे। कॉलेज आबादी के बीच जंगल में है और उसके आसपास चीड़ के पेड़ हैं। उन्होंने कहा कि धारकोट के जंगल में लगी आग मंगलवार रात को कॉलेज के पीछे से होकर स्कूल तक पहुंची और तीन कक्षा-कक्ष पूरी तरह तरह जल गए। सुबह जब सिनखाल गांव के ग्रामीणों को स्कूल प्रांगण तक आग पहुंचने का पता चला तो वे मौके पर पहुंचे। इसी दौरान शिक्षक और छात्र-छात्राएं भी कॉलेज में पहुंच गए और ग्रामीणों के सहयोग से आग बुझाने में जुट गए। उन्होंने कहा कि पेड़ की टहनियों और पानी डालकर आग को बुझाया गया। साथ ही दो कमरों को जलने से बचा लिया गया, जो तीन कक्ष जल गए हैं वहां कक्षा 8, 9 और 10वीं की कक्षाएं चलती थीं। कक्ष जलने के बाद बच्चों को अन्य कक्षों में पढ़ाया जा रहा है। वहीं, रतूड़ा गांव के राकेश रतूड़ी ने कहा कि वन विभाग को आग लगाने वाले असामाजिक तत्वों पर पैनी नजर रखनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed