फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Three people were challaned for not getting the verification done

Chamoli News: सत्यापन न कराने पर तीन लोगों का चालान

Fri, 02 May 2025 06:41 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Fri, 02 May 2025 06:41 PM IST
विज्ञापन
Three people were challaned for not getting the verification done
गोपेश्वर। चारधाम यात्रा को देखते हुए गोपेश्वर थाना पुलिस ने नगर में सत्यापन अभियान चलाया। इस दौरान तीन लोगों की ओर से अपने कर्मचारियों व मजदूरों का सत्यापन न कराने पर पुलिस ने उनका चालान कर दिया। पुलिस ने नगर क्षेत्र के कई टीमें बनाकर होटल, ढाबों व किरायेदारों के सत्यापन की जांच की।
विज्ञापन

इस दौरान गोपेश्वर में एक व्यक्ति की ओर से अपने कर्मचारियों का सत्यापन नहीं कराया गया था, वहीं ग्वाड़ गांव में भी निर्माण कार्य में लगे मजदूरों का सत्यापन नहीं होना पाया गया। पुलिस ने दोनों पर पांच-पांच हजार रुपये का जुर्माना लगा दिया। वहीं एक रेस्टोरेंट में काम करने वालों का सत्यापन नहीं करने पर कोर्ट का चालान किया गया।
विज्ञापन


फुटपाथ से हटाया अतिक्रमण
चमोली। नंदप्रयाग में पुलिस और नगर पंचायत की ओर से बदरीनाथ हाईवे पर अभियान चलाते हुए फुटपाथ पर किए गए अतिक्रमण को हटाया गया। साथ ही हाईवे किनारे खड़े वाहनों का चालान किया गया। चारधाम यात्रा को लेकर पुलिस यात्रा मार्गों को खाली रखने का प्रयास कर रही है ताकि यात्री वाहन आने पर जाम की स्थिति उत्पन्न न हो। इसे देखते हुए पुलिस ने शुक्रवार को नगर में अभियान चलाया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed