{"_id":"5f22ee8b8ebc3e639f71e443","slug":"three-doctors-absent-for-two-years-ended-their-service-gopeshwar-news-drn3516586184","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो साल से अनुपस्थित तीन डॉक्टरों की सेवा समाप्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो साल से अनुपस्थित तीन डॉक्टरों की सेवा समाप्त
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चमोली स्वास्थ्य विभाग में दो साल से अनुपस्थित तीन डॉक्टरों की सेवा स्वास्थ्य विभाग ने समाप्त कर दी है। स्वास्थ्य महानिदेशक के निर्देश पर डॉक्टरों की सेवा समाप्ति की कार्रवाई की गई है।
चमोली के मुख्य चिकित्साधिकारी डा. गुमान सिंह राणा ने बताया कि सीएचसी कर्णप्रयाग में तैनात डा. दीपक सेमवाल व डा. संदीप सिंह तथा सीएचसी घाट के डा. अमित कुमार पांडेय दो सालों से अनुपस्थित चल रहे थे। लगातार पत्राचार करने के बाद भी डॉक्टरों ने ज्वाइनिंग नहीं दी। स्वास्थ्य महानिदेशक स्तर से भी डॉक्टरों को नियत समय तक ड्यूटी ज्वाइन करने के लिए कहा गया, लेकिन उनके न पहुंचने पर अब शासन स्तर से ही चिह्नित डॉक्टरों की सेवा समाप्त कर दी गई है। उन्होंने बताया कि मौजूदा समय में जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में 164 के सापेक्ष 130 डॉक्टर कार्यरत हैं। जिला अस्पताल में सर्जन, स्त्री रोग विशेषज्ञ और ईएनटी की नितांत आवश्यकता है। ब्यूरो