फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   1,400 police personnel will be deployed in Bhararisain-Gairsain.

Chamoli News: भराड़ीसैंण-गैरसैंण में तैनात रहेंगे 1400 पुलिस कर्मी

Fri, 23 Oct 2026 06:06 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Fri, 23 Oct 2026 06:06 PM IST
विज्ञापन
1,400 police personnel will be deployed in Bhararisain-Gairsain.
विधानसभा सत्र को लेकर पुलिस प्रशासन ने पूरी की तैयारी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
गोपेश्वर। ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण के भराड़ीसैंण स्थित विधानसभा में प्रस्तावित विधानसभा सत्र में सुरक्षा को देखते हुए 1400 से अधिक पुलिस जवानों की तैनाती की गई है। कुछ पुलिस कर्मी बाहर से भी मंगाए गए हैं।
भराड़ीसैंण में 27 व 28 अक्तूबर को दो दिवसीय विधानसभा सत्र आयोजित किया जाएगा। सत्र में सुरक्षा व्यवस्था व वीआईपी के सुगम आवागमन को लेकर पुलिस प्रशासन ने अपनी तैयारी पूरी कर ली हैं। सत्र के दौरान पूरा गैरसैंण क्षेत्र पुलिस छावनी में तब्दील रहेगा। विधानसभा भवन से लेकर हर क्षेत्र में चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात रहेगी। पुलिस अधीक्षक सुरजीत सिंह पंवार ने बताया कि सत्र को सुगम व सुरक्षित संपन्न कराने के लिए पूरे गैरसैंण-भराड़ीसैंण को पांच जोन व 13 सेक्टर में बांटा गया है। 25 राजपत्रित अधिकारियों के अलावा 1400 के करीब पुलिस जवानों की तैनाती की गई है। भराड़ीसैंण के सभी एंट्री प्वांट व आवागमन के मार्गों पर पुलिस जवान तैनात रहेंगे। इसके अलावा विधानसभा भवन का देहरादून से आई टीम के साथ पुलिस ने सुरक्षा ऑडिट कर लिया है। पूरा प्रयास किया जा रहा है कि सत्र अच्छे से संपन्न हो।
विज्ञापन


----------
डायवर्ट रहेगा यातायात
- सत्र को देखते हुए पुलिस ने गैरसैंण के यातायात को डायवर्ट किया है। पुलिस ने जनता से अपील की है कि सत्र के चलते जगह-जगह बैरिकेट लगे रहेंगे। ऐसे में सत्र के दौरान इस मार्ग पर आवागमन करने से बचें। जरूरी सामान मंगाने वाले 25 अक्तूबर तक सामान मंगा लें या सत्र के बाद मंगाएं। एसपी ने बताया कि कुमाऊं कर्णप्रयाग आने व कर्णप्रयाग से कुमाऊ की तरफ जाने वाले वाहनों को कर्णप्रयाग-सिमली, थराली-ग्वालदम वाले मार्ग से भेजा जाएगा। इसलिए जनता से अपील है कि 26 अक्तूबर से सत्र की समाप्ति तक इस मार्ग पर आवागमन करने से बचें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed