फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Trainee female forest guards visited the orchid conservation centre.

Chamoli News: प्रशिक्षु महिला वन आरक्षियों ने किया आर्किड संरक्षण केंद्र का भ्रमण

Fri, 23 Oct 2026 06:03 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Fri, 23 Oct 2026 06:03 PM IST
विज्ञापन
Trainee female forest guards visited the orchid conservation centre.
फोटो
विज्ञापन

गोपेश्वर। रामपुर मंडी, देहरादून की प्रशिक्षु महिला वन आरक्षियों ने प्रशिक्षण के द्वितीय सत्र के तहत वन अनुसंधान रेंज गोपेश्वर के अनुसंधान पौधालय और खल्ला मंडल स्थित आर्किड संरक्षण केंद्र का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न वनस्पति प्रजातियों और उनके संरक्षण की जानकारी ली। मंडल पौधशाला में प्रशिक्षुओं को औषधीय, चारा, ईंधन और सगंध प्रजातियों के बारे में बताया गया। वहीं, आर्किड संरक्षण केंद्र में संरक्षित आर्किड प्रजातियों की विशेषताओं और संरक्षण के संबंध में जानकारी दी गई। वन क्षेत्राधिकारी ललित मोहन आर्य और वन दरोगा धीरज कुमार ने प्रशिक्षुओं को विभिन्न प्रजातियों के महत्व और उनके संरक्षण के बारे में बताया। प्रशिक्षु वन आरक्षी वन क्षेत्राधिकारी आनंद रावत तथा वन आरक्षी सपना चौधरी और रमेश नेगी के नेतृत्व में पर्वतीय क्षेत्रों के भ्रमण पर आए हैं। इस दौरान वन आरक्षी गौरव कुमार, हिम्मत सिंह और कपिल सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed