{"_id":"5e7604998ebc3e75e0096d01","slug":"three-dead-including-boulder-je-operator-fell-on-pokeland-machine-gopeshwar-news-drn339872631","type":"story","status":"publish","title_hn":"पोकलैंड मशीन पर गिरे बोल्डर, जेई, ऑपरेटर, समेत तीन की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पोकलैंड मशीन पर गिरे बोल्डर, जेई, ऑपरेटर, समेत तीन की मौत
विज्ञापन
बदरीनाथ हाईवे पर बोल्डरों की चपेट में आई जेसीबी में मौजूद लोगों की खोजबीन करते कंपनी के लोग।
- फोटो : GOPESHWAR
ऑलवेदर रोड परियोजना के तहत चमोली चाड़े में चल रहे हिल कटिंग के दौरान एक पोकलैंड मशीन के ऊपर बोल्डर आ गिरे। हादसे में ऑपरेटर और अवर अभियंता (जेई) समेत तीन लोगों की मौत हो गई। गैस कटर से पोकलैंड मशीन का केबिन काटकर शवों को बाहर निकाला गया। बताया जा रहा है ऑस्कर लाइट की रोशनी कम होने के कारण चट्टान से गिरते हुए बोल्डर नहीं दिखाई दिए।
ऑलवेदर रोड परियोजना के तहत बदरीनाथ हाईवे पर इन दिनों युद्ध स्तर पर हिल कटिंग हो रही है। यहां एनएच की हिलवेज कंपनी कार्य कर रही है। शनिवार तड़के चार बजे ऑस्कर लाइट की रोशनी में चमोली चाड़े पर हिल कटिंग का काम चल रहा था। इसी दौरान अचानक चट्टान से बोल्डर छिटककर पोकलैंड मशीन पर आ गिरे, जिससे मशीन में बैठे इंजीनियर हिमांशु सिंह (24) पुत्र किशन सिंह, निवासी रांगतोली, चमोली, ऑपरेटर राकेश सिंह (30) पुत्र हंसो, निवासी-चंबा, हिमाचल प्रदेश और सुपरवाइजर पंकज कुमार (25) पुत्र दरबान सिंह, निवासी पदमला, देवाल, चमोली की मौके पर ही मौत हो गई। कंपनी के अधिकारियों ने शीघ्र घटना की सूचना जिले के आला अधिकारियों और पुलिस प्रशासन को दी। मौके पर पहुंचकर पुलिस और कंपनी के कर्मचारियों ने पोकलैंड मशीन का केबिन गैस कटर से काटकर शवों को बाहर निकाला। शव निकालने में स्थानीय युवकों ने मदद की। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। बताया जा रहा है कि ऑस्कर लाइट की रोशनी कम होने के कारण चट्टान से गिरते हुए बोल्डर नहीं दिखाई दिए। पुलिस अधीक्षक यशवंत सिंह चौहान ने बताया कि पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
डीएम ने किया घटनास्थल का निरीक्षण
गोपेश्वर। जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया ने बदरीनाथ हाईवे पर हुई घटना का अपराह्न तीन बजे निरीक्षण किया। उन्होंने एनएचआईडीसीएल के अधिकारियों को हिल कटिंग कार्य रोककर सड़क सुधारने के निर्देश दिए। डीएम ने हाईवे पर कार्य करते वक्त सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने को कहा। इस मौके पर अपर जिलाधिकारी मोहन सिंह बर्निया, एसडीएम बुसरा अंसारी आदि मौजूद थे।

चमोली में घटनास्थल का निरीक्षण कर अधिकारियों को निर्देश देतीं डीएम स्वाति एस भदौरिया।- फोटो : GOPESHWAR
विज्ञापन