फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Thousands of goods stolen by breaking shop window

आदिबदरी के रविपुर में दुकान की खिड़की तोड़कर चुराया हजारों का सामान

Sat, 06 Jun 2020 09:51 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jun 2020 09:51 PM IST
विज्ञापन
Thousands of goods stolen by breaking shop window
आदिबदरी। रविपुर (आदिबदरी) में चोरों ने एक दुकान की खिड़की तोड़कर हजारों रुपये का सामान चुरा लिया। दुकान मालिक ने पुलिस को घटना की सूचना दी।
विज्ञापन

बडे़थ गांव के दलीप सिंह नेगी ने बताया कि उसकी रविपुर में चाय व कोल्ड ड्रिंक की दुकान है। 24 मार्च को लॉकडाउन के दौरान वह अपने गांव बडे़थ चला गया था और अभी भी गांव में ही है। इस बीच चोरों ने उसकी दुकान के पीछे की खिड़की तोड़कर दुकान में रखा मैगी और कोल्ड ड्रिंक का कैरेट, बिस्किट, प्रेशर कुकर व अन्य खाने का सामान चुरा लिया। चोरों ने गैस पर मैगी बनाकर खाई और कोल्ड ड्रिंक भी पी। अन्य ग्रामीणों ने इसकी सूचना दी। दुकान मालिक दलीप सिंह ने इसकी सूचना फोन पर आदिबदरी के चौकी प्रभारी एसआई पंकज कुमार को दी। एसआई ने कहा कि अभी लिखित तहरीर नहीं आई है। तहरीर आने पर मामले में कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed