{"_id":"57b5e9094f1c1bda786ec82f","slug":"this-time-everything-is-normal-at-the-border","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीमा पर इस बार सब कुछ सामान्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीमा पर इस बार सब कुछ सामान्य
ब्यूरो/अमर उजाला गोपेश्वर
Updated Thu, 18 Aug 2016 10:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चमोली जनपद से सटी भारत-चीन सीमा क्षेत्र के निरीक्षण के लिए गई जिला प्रशासन की टीम लौट आई है। टीम को इस बार सीमा क्षेत्र में कोई संदिग्ध गतिविधि नहीं मिली। विगत जुलाई माह में सीमा क्षेत्र में गई प्रशासन की टीम को चीनी सैनिकों की ओर से खदेड़े जाने की बात सामने आई थी। इसके बाद गत नौ अगस्त को प्रशासन की 19 सदस्यीय टीम पुन: सीमा क्षेत्र के निरीक्षण को गई थी।
विज्ञापन
सूत्रों के अनुसार सुमना में बार्डर रोड के भूस्खलन से क्षतिग्रस्त होने से टीम को पैदल ही बार्डर क्षेत्र तक पहुंचना पड़ा। बाड़ाहोती क्षेत्र तक पहुंचने पर भी टीम को यहां कोई संदिग्ध गतिविधि नहीं मिली। 14 अगस्त को टीम जोशीमठ लौट आई है।
विज्ञापन
प्रशासन की टीम सालभर में तीन बार भारत-चीन सीमा क्षेत्र में अपनी मौजूदगी दर्ज करने के लिए जाती है। टीम के एक सदस्य ने बताया कि सुमन से आगे बारिश से कई जगहों पर रास्ते टूटे हुए हैं। बुग्याल क्षेत्रों में अपनी बकरी चराने के लिए गए चरवाहे निचले क्षेत्रों की ओर लौटने लगे हैं। सीमा क्षेत्र में सब कुछ सामान्य मिला। ब्यूरो
विज्ञापन