{"_id":"674cacacb7cda294c807b06f","slug":"this-is-the-call-after-chipko-forests-will-not-burn-gopeshwar-news-c-5-1-drn1034-560622-2024-12-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: चिपको के बाद यही पुकार, जंगल नहीं जलेंगे अबकी बार...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: चिपको के बाद यही पुकार, जंगल नहीं जलेंगे अबकी बार...
विज्ञापन
Iचंडी प्रसाद भट्ट पर्यावरण एवं विकास केंद्र की ओर से वनाग्नि सुरक्षा पर आयोजित संगोष्ठी में लोगों से किया आह्वान
I
Iचंडी प्रसाद भट्ट पर्यावरण एवं विकास केंद्र गोपेश्वर की ओर से गौचर के विभिन्न गावों में जंगलों को आग से बचाने के लिए संगोष्ठी आयोजित की गई। इसमें चिपको के बाद यही पुकार, जंगल नहीं जलेंगे अबकी बार के संदेश के साथ लोगों को जंगलों को बचाने का आह्वान किया गया। केंद्र के प्रबंध न्यासी ओम प्रकाश भट्ट ने कहा कि वनाग्नि रोकथाम के लिए जन-जागरुकता अभियान बेहद जरुरी है।I
Iकेंद्र की ओर से गौचर के दुआ, सिंद्रवाणी, बर्तोली और डमडमा गांव में संगोष्ठी आयोजित की गई। गोष्ठी का संचालन केंद्र के प्रभारी विनय सेमवाल ने किया। इधर, ज्योतिर्मठ के ग्राम पंचायत भेंटा में नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क की ओर से वनाग्नि को लेकर गोष्ठी का आयोजन किया गया। वन सरपंच गुरबीत सिंह चौहान ने कहा कि वनों को आग से बचाने के लिए हम सभी को आगे आना चाहिए। युवक मंगल दल के पूर्व अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह पंवार ने कहा कि जिस तरह से हम सब लोग वनीकरण को बचाने के लिए सामूहिक प्रयास करते हैं उसी तरह वनों को भी बचाने के लिए प्रयास कर सकते हैं। इस अवसर पर वन दरोगा देवचंद, वन बीट अधिकारी हरीश राणा, युवक मंगलदल अध्यक्ष किशन सिंह नेगी, कुलदीप सिंह, हर्षवर्धन सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।I