फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   This evening Mastani should be drunk ...

ये शाम मस्तानी मदहोश किए जाए...

Fri, 15 Nov 2019 10:12 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 15 Nov 2019 10:12 PM IST
विज्ञापन
This evening Mastani should be drunk ...
औद्योगिक विकास एवं सांस्कृतिक गौचर मेले की पहली सांस्कृतिक संध्या उड़ीसा से आए उड़ान ग्रुप के दिव्यांग कलाकारों के नाम रही। सांस्कृतिक संध्या में दिव्यांग कलाकारों ने ये शाम मस्तानी मदहोश किए जाए... जैसे शानदार गीत गए। संध्या में एक शाम शहीदों के नाम का आयोजन भी किया गया। जिसमें उड़ीसा के कलाकारों ने ऐ मेरे वतन के लोगों जरा आंख में भर लोग पानी..., संदेशे आते हैं हमें तड़पाते हैं... गीत गाकर दर्शकों को भावुक कर दिया।
विज्ञापन

मेले की पहली सांस्कृतिक संध्या का आगाज डीएम स्वाति एस भदौरिया ने दीप प्रज्जवलित कर किया। उड़ीसा से आए उड़ान ग्रुप के दिव्यांग कलाकारों ने किशोर कुमार, मोहम्मद रफी, लता मंगेशकर आदि सुप्रसिद्ध गायकों के गीत गाकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। रॉक स्टार गायक दीपक ने ये शाम मस्तानी मदहोश किए जाए..., पल-पल दिल के पास तुम रहती हो... आदि गीतों की सुमधुर प्रस्तुतियां दीं। शहीदों की याद में देशभक्ति के गीतों ने सबको भावुक कर दिया। दिव्यांग कलाकारों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और लालू प्रसाद यादव की मिमिकरी भी बखूबी की और मलखंभ पर कई साहसिक करतब दिखाए। अपने हैरतअंगेज करतबों से उड़ान ग्रुप के कलाकारों ने सभी को अचंभित कर दिया। डीएम स्वाति एस भदौरिया ने सभी कलाकारों को प्रतीक चिह्न भेंटकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

मेला मंच पर बिखरी गढ़-कुमाऊं संस्कृति की छटा
गौचर। सांस्कृतिक संध्या से पूर्व विभिन्न शिक्षण संस्थाओं के रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रतियोगिता हुई, जिसमें छात्र-छात्राओं ने मेला मंच पर गढ़-कुमाऊं संस्कृति की छटा बिखेर दी। लोकनृत्य प्रतियोगिता के प्राथमिक वर्ग में ब्रिटिश इंग्लिश प्री स्कूल प्रथम, संस्कार द पब्लिक स्कूल द्वितीय और राआप्रावि तृतीय रहे। जूनियर वर्ग में राबाइंका प्रथम, राइंका द्वितीय, सिटी मांटेसरी तृतीय तथा सीनियर वर्ग में राबाइंका पहले, सरस्वती विद्या मंदिर दूसरे और केंद्रीय विद्यालय तीसरे स्थान पर रहा। कार्यक्रम में मेलाधिकारी एसडीएम देवानंद शर्मा, तहसीलदार सोहन सिंह रांगड़, नायब तहसीलदार मानवेंद्र बर्तवाल, गंभीर असवाल, श्रद्धा रावत और चंद्रशेखर चमोला आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed