फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   There was a jam for half an hour on Zila Panchayat Road

Chamoli News: जिला पंचायत रोड पर आधा घंटे लगा जाम

Wed, 02 Jul 2025 04:20 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Wed, 02 Jul 2025 04:20 PM IST
विज्ञापन
There was a jam for half an hour on Zila Panchayat Road
फोटो
विज्ञापन

गोपेश्वर। नगर क्षेत्र में सड़कों के किनारे आड़े तिरछे वाहन खड़े करने और नगर के तिराहे से वनवे होने के बावजूद दोनों तरफ से वाहनों की आवाजाही हो रही है। ऐसे में यहां बार-बार जाम लग रहा है। बुधवार को भी जिला पंचायत रोड पर करीब आधा घंटे तक जाम लग गया। बाद में ट्रैफिक पुलिस की मदद से जाम को खुलवाया गया।

गोपेश्वर नगर में तिराहे से जीरो बैंड, हल्दापानी, सुभाषनगर चौक और नैग्वाड़ क्षेत्र में अक्सर जाम लग रहा है। भीड़भाड़ वाले मंदिर मार्ग पर भी बड़े वाहनों की आवाजाही से जाम की स्थित बन रही है। जिला पंचायत के समीप रोड संकरी है और यहां दोपहिया वाहन भी सही तरीके से खड़े नहीं किए जाते। इस रोड पर जिला अस्पताल भी है और एंबुलेंस भी जाम में फंस जाती है। बुधवार को भी यहां आधा घंटे तक जाम लगा रहा। देवेंद्र सिंह रावत और मनवर सिंह ने कहा कि पुलिस प्रशासन को आवश्यक रूप से वाहनों की आवाजाही बाईपास से करानी चाहिए जिससे जाम न लगे। इधर थानाध्यक्ष विनोद चौरसिया ने कहा कि कलेक्ट्रेट की ओर जाने वाले सभी वाहनों को बाईपास से ही भेजा जाता है। ट्रैफिक सुचारु रहे इसकी पूरी कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed