{"_id":"68540f5d8c3d2501310de1cb","slug":"there-is-no-specialist-in-mahila-base-hospital-gopeshwar-news-c-47-1-sdrn1002-113109-2025-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: महिला बेस अस्पताल में विशेषज्ञ ही नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: महिला बेस अस्पताल में विशेषज्ञ ही नहीं
Thu, 19 Jun 2025 06:53 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Thu, 19 Jun 2025 06:53 PM IST
विज्ञापन
फोटो
महिलाओं को नहीं मिल रहा स्वास्थ्य लाभ, संघर्ष समिति ने डीएम को सौंपा ज्ञापन संवाद न्यूज एजेंसी
गोपेश्वर। चमोली जिले के सिमली में बने बेस अस्पताल में महिला रोग विशेषज्ञ ही तैनात नहीं है जिससे महिलाओं को इस अस्पताल का कोई लाभ नहीं मिल पा रहा है। साथ ही वहां पर कई तरह की सुविधाओं का अभाव है। सिमली बेस अस्पताल संघर्ष समिति ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर अस्पताल में सभी सुविधाएं उपलब्ध कराने और महिला रोग विशेषज्ञ की तैनाती कराने की मांग की।
समिति ने ज्ञापन में कहा कि महिला बेस अस्पताल सिमली में सर्जन, एनेस्थेसिस्ट, नर्सिंग स्टाफ पूरा है और 100 बेड की व्यवस्था है। मगर सुविधाओं के अभाव में यहां न तो सर्जरी हो पाती है न ही अन्य चिकित्सा सेवाओं का लोगों को लाभ मिल पाता है। अस्पताल में जनरेटर, पैथोलॉजी लैब, ऑपरेशन थिएटर में जरूरी उपकरण, आपातकालीन एंबुलेंस सहित अन्य सुविधाओं का अभाव है। साथ ही महिला बेस अस्पताल होने के बावजूद यहां स्त्री रोग विशेषज्ञ का पद सृजित नहीं किया गया न ही विशेषज्ञ चिकित्सकों की नियुक्ति की गई है। एक तरफ सीएचसी कर्णप्रयाग में मरीजों की भारी भीड़ रहती है, कई बार बेड नहीं मिलने पर मरीज बेंच पर ही लेटे रहते हैं जबकि बेस अस्पताल सिमली में पर्याप्त बेड होने के बावजूद इसका लोगों को लाभ नहीं मिल पा रहा है। ज्ञापन देने वालों में समिति के अध्यक्ष देवेंद्र सिंह नेगी, बीरा देवी, कविता देवी, राजेश्वरी देवी, कलावती देवी, कमला देवी, सुनीता देवी, बीना देवी, लक्ष्मी देवी, चंद्रकला देवी आदि शामिल रहे।