फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   There is no electricity in Jhinjhi village for 17 days, people are spending the night with the help of candles.

Chamoli News: झींझी गांव में 17 दिनों से बिजली नहीं, मोमबत्ती के सहारे बिता रहे रात

Wed, 30 Aug 2023 04:32 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Wed, 30 Aug 2023 04:32 PM IST
विज्ञापन
There is no electricity in Jhinjhi village for 17 days, people are spending the night with the help of candles.
पीपलकोटी। निजमुला घाटी के झींझी गांव में पिछले 17 दिनों से बिजली सप्लाई ठप पड़ी है। ऐसे में गांव के 30 परिवार मोमबत्ती और छिल्लों के सहारे रात बिता रहे हैं। गांव की बिजली लाइन अतिवृष्टि से क्षतिग्रस्त पड़ी है। ग्रामीणों ने ऊर्जा निगम के अधिकारियों से शीघ्र बिजली सप्लाई सुचारु करने की मांग उठाई।
विज्ञापन

झींझी गांव निजमुला घाटी का दूरस्थ गांव है। निजमुला, पगना होते हुए गांव के लिए बिजली लाइन जाती है लेकिन 13 अगस्त की रात को हुई अतिवृष्टि से गांव की बिजली लाइन जगह-जगह क्षतिग्रस्त पड़ी है। ग्रामीण राजे सिंह ने बताया कि बिजली ठप होने की सूचना ऊर्जा निगम के अधिकारियों को दे दी थी, लेकिन अभी तक सप्लाई सुचारु नहीं हुई है। रात में वन्य जीवों का खतरा बना हुआ है। इधर, ऊर्जा निगम के अधिशासी अभियंता अमित सक्सेना ने बताया कि बिजली लाइन को ठीक करवाया जा रहा है। जल्द सप्लाई सुचारु कर दी जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed