{"_id":"68039808a86a7a5bf701357e","slug":"there-is-immense-potential-of-herbs-in-the-villages-of-dewal-ghuniyal-karnpryag-news-c-48-1-sdrn1013-114166-2025-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवाल के गांवों में जड़ी बूटी की अपार संभावनाएं : घुनियाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवाल के गांवों में जड़ी बूटी की अपार संभावनाएं : घुनियाल
Sat, 19 Apr 2025 06:03 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Sat, 19 Apr 2025 06:03 PM IST
विज्ञापन
फोटो-
देवाल। जड़ी बूटी सलाहकार समिति के उपाध्यक्ष दर्जाधारी राज्य मंत्री बलवीर घुनियाल ने ब्लॉक के सैनिक बाहुल्य गांव सवाड़ पहुंचकर प्रथम विश्व युद्ध के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। वहीं लाटू मंदिर वाण में पूजा-अर्चना कर भगवान लाटू से क्षेत्र में सुख शांति की कामना की। दर्जाधारी राज्य मंत्री घुनियाल का अपने गृह क्षेत्र पहुंचने पर लोगों ने उनका स्वागत किया। जनसंपर्क के बाद उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक भी की। लोगों से जनसंपर्क के दौरान उन्होंने लोगों से अपनी पारंपरिक खेती के साथ जड़ी-बूटी की खेती की अपील की। कहा कि ब्लॉक के हिमालयी क्षेत्र के 15 से अधिक गांव में जड़ी-बूटी की खेती की अपार संभावनाएं हैं। इन गांवों में जड़ी बूटी उत्पादन के लिए लोगों को प्रेरित किया जाएगा। सरकार जड़ी बूटी की खेती के लिए किसानों को कई सुविधाएं देने जा रही है। इस दौरान क्षेत्र पंचायत के प्रशासक डॉ. दर्शन दानू, भाजपा मंडल अध्यक्ष उमेश मिश्रा, महामंत्री युवराज बसेड़ा, भानू कुनियाल, सुरेंद्र खत्री, लखन रावत, केडी मिश्रा, मंजू परिहार, किशोर घुनियाल, माइकल और गोविंद सोनी आदि शामिल थे। संवाद