फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Theft took place in 10 houses in Dronagiri village

द्रोणागिरी गांव में 10 मकानों में हुई चोरी

Mon, 23 May 2022 07:33 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 23 May 2022 07:33 PM IST
विज्ञापन
Theft took place in 10 houses in Dronagiri village
विकासखंड जोशीमठ के अंतर्गत द्रोणागिरी गांव के 10 मकानों में चोरी की वारदात सामने आई है। ग्रामीण शीतकलीन प्रवास के बाद जब वापस अपने गांव गए तब उन्हें घरों के ताले टूटे होने की जानकारी मिली। ग्रामीणों ने नंदा देवी नेशनल पार्क के उपवन संरक्षक को ज्ञापन भेजकर शीतकाल के दौरान यहां ट्रेकिंग की अनुमति देने पर सवाल खड़े करते हुए मामले में कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि जब-जब शीतकाल प्रवास के दौरान यहां ट्रेकिंग की अनुमति दी जाती है तब-तब गांव में चोरी की घटनाएं सामने आती हैं। इस बार गांव के 10 मकानों में चोरी हुई है। मकानेां के ताले तोड़कर खाद्य सामग्री, बिस्तर, कंबल, कालीन, पंखी, क्राकरी आदि सामान चोरी हो गए हैं। उनका कहना है कि वन विभाग की अनुमति से यहां शीतकाल में बाहरी लोग ट्रेकिंग के नाम पर आते हैं, जिसमें से कई लोग चोरी कर लेते हैं। इसलिए वन विभाग इस मामले में उचित कार्रवाई करे। ज्ञापन भेजने वालों में दीवान सिंह, राहुल कुंवर, कलम सिंह, भूपाल सिंह आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed