फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   The youth made the road suitable for movement by filling potholes

युवाओं ने गड्ढे भरकर आवाजाही लायक बनाई सड़क

Thu, 03 Nov 2022 10:30 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 03 Nov 2022 10:30 PM IST
विज्ञापन
The youth made the road suitable for movement by filling potholes
हेलंग-उर्गम मोटर मार्ग का सुधारीकरण करते स्थानीय युवा। - फोटो : GOPESHWAR
हेलंग-उर्गम मार्ग लंबे समय से बदहाल बना है जिससे यहां आवाजाही में बहुत दिक्कतें हो रही थी। समस्या को देखते हुए उर्गम घाटी के युवाओं ने मार्ग स्वयं दुरुस्त करने की ठानी और एकजुट होकर मार्ग के गड्ढे भरकर उसे आवाजाही लायक बना दिया। साथ ही उन्होंने विभाग से जल्द से जल्द सड़क सुधारीकरण की मांग भी की।
विज्ञापन

हेलंग-उर्गम मोटर मार्ग लंबे समय से बदहाल बना था। खासकर हनुमान मंदिर से पावर हाउस तक सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे बने हुए थे। स्थानीय युवकों का कहना है कि सड़क पर वाहन चलाना मुश्किल हो गया था जिससे कल्पेश्वर आने वाले श्रद्धालु आधे रास्ते से ही लौट रहे थे। कई बार प्रशासन को सड़क सुधारने के लिए ज्ञापन दिए लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई जिसे देखते हुए युवाओं ने सड़क की मरम्मत स्वयं करने की ठानी। युवक सौरभ नेगी, राहुल नेगी, कमल पंवार, दीपक नेगी, यशवंत नेगी, दीपक रावत आदि ने बताया कि उन्होंने मिट्टी पत्थरों से सड़क के गड्ढों को भर दिया है। फिलहाल सड़क वाहनों के चलने लायक बन गई है। उन्होंने विभाग से सड़क के शीघ्र सुधारीकरण की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed