{"_id":"56fff6a34f1c1be678f00222","slug":"the-widening-of-the-road-to-keep-the-standard-and-quality-of-care","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘सड़क चौड़ीकरण में मानक और गुणवत्ता का रखें ध्यान’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘सड़क चौड़ीकरण में मानक और गुणवत्ता का रखें ध्यान’
ब्यूरो/अमर उजाला गोपेश्वर
Updated Sat, 02 Apr 2016 10:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्रामीणों ने झडकुला-सलूड़-डुंग्रा मोटर के चौड़ीकरण कार्य में मानकों और गुणवत्ता का ध्यान रखने की मांग की है। उन्होंने वर्ल्ड बैंक के अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप लगाया है। शनिवार को ग्रामीणों ने अपनी मांगों का ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। साथ ही कहा कि मामले में कार्रवाई नहीं की जाती है तो कार्य रुकवाकर विरोध प्रदर्शन शुरू करेंगे।
विज्ञापन
स्थानीय ग्रामीण मुध देवी, भरत सिंह, दिनेश नेगी, लच्छी लाल, चंद्रशेखर, संदीप सिंह, संदीप सिंह और देवीलाल का कहना है कि गांव के पौराणिक महत्व को देखते हुए सरकार द्वारा झडकुला-सलूड़-डुंग्रा मोटर मार्ग के चौड़ीकरण के लिये 3 करोड़ 15 लाख की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गई।
विज्ञापन
इसके बाद चालू वर्ष में वर्ल्ड बैंक द्वारा यहां चौड़ीकरण कार्य शुरू कर दिया गया है। लेकिन विभागीय अधिकारियों की लापरवाही के चलते निर्माण एजेंसी द्वारा नियमों को ताक पर रखकर निर्माण कार्य किया जा रहा है। कहा गया कि मानकों के अनुसार सड़क की कटिंग 6 मीटर की जानी है। जबकि निर्माण एजेंसी द्वारा मात्र 3 मीटर कटिंग की जा रही है। साथ ही सड़क के किनारे नालियों का भी निर्माण नहीं किया गया है। ग्रामीणों ने शीघ्र गुणवत्ता सुधार न किये जाने पर ग्रामीणों को साथ लेकर निर्माण कार्य रुकवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
वर्ल्ड बैंक के अधिशासी अभियंता मनोज कुमार भट्ट का कहना है कि उक्त मोटर मार्ग पर अभी कार्य जारी है। ग्रामीणों द्वारा की गई शिकायत का संज्ञान लिया जाएगा। अभी शासन को रिवाइज डीपीआर भेजी गई है स्वीकृति मिलते ही कार्य करवाया जाएगा।