फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   The water level of Dhauli Ganga increased, there is a problem in movement

Chamoli News: धौली गंगा का जलस्तर बढ़ा, आवाजाही में आ रही दिक्कत

Mon, 24 Jul 2023 12:31 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jul 2023 12:31 AM IST
विज्ञापन
The water level of Dhauli Ganga increased, there is a problem in movement
जोशीमठ-मलारी हाईवे पर मलारी से नीती गांव के लिए हो रहे सड़क चौड़ीकरण कार्य से सीमांत गांवों के भोटिया जनजाति के ग्रामीणों को आवाजाही में दिक्कतें आ रही हैं। ग्रामीणों का कहना है कि काली मंदिर के समीप हाईवे पर धौली गंगा किनारे करीब 500 मीटर का डायवर्जन किया गया है लेकिन इन दिनों नदी का जलस्तर बढ़ जाने से ग्रामीण जान जोखिम में डालकर आवाजाही कर रहे हैं।
विज्ञापन


मलारी गांव के धर्म सिंह का कहना है कि हाईवे चौड़ीकरण कार्य से गांवों के पैदल रास्ते क्षतिग्रस्त हो गए हैं। काली मंदिर के समीप जो डायवर्जन बनाया गया है, वहां अत्यधिक चढ़ाई होने के कारण वाहनों की आवाजाही भी खतरे के बीच हो रही है। उन्होंने हाईवे निर्माण कार्य में तेजी लाने की मांग उठाई है। इधर, ओसिस कंपनी के महाप्रबंधक यशपाल शर्मा का कहना है कि 17 किलोमीटर मलारी-नीती सड़क के चौड़ीकरण का काम तीन वर्षों में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। काली मंदिर के समीप करीब एक माह में पहाड़ी कटिंग कर हाईवे सुचारु कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed