फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   The Vibrant Village Adventure Rally, organized with the aim

Chamoli News: वाइब्रेंट विलेज बाइक रैली शुरू, पहले दिन पहुंची बदरीनाथ

Sat, 19 Oct 2024 12:47 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 19 Oct 2024 12:47 AM IST
विज्ञापन
The Vibrant Village Adventure Rally, organized with the aim
सीमांत गांवों को जानने और समझने के उद्देश्य से आयोजित वाइब्रेंट विलेज एडवेंचर रैली का शुक्रवार को आरंभ हो गया। शनिवार को रैली नीती घाटी के गांवों में पहुंचेगी।
विज्ञापन




स्की एंड माउंटेनियरिंग एसोसिएशन की ओर से तीन दिवसीय वाइब्रेंट विलेज एडवेंचर रैली का आयोजन किया गया है। जिसमें रूस और यूक्रेन के 15 प्रतिभागी भी हिस्सा ले रहे हैं। बृहस्पतिवार को सभी प्रतिभागी (बाइकर्स) ज्योतिर्मठ पहुंचे। शुक्रवार को पांडुकेश्वर, बामणी गांव, बदरीनाथ होते हुए माणा गांव पहुंचे। यहां से वापस ज्योतिर्मठ आए। शनिवार को एसडीएम रैली को ज्योतिर्मठ से हरी झंडी दिखाकर नीती घाटी के लिए रवाना करेंगे। रैली 14 से अधिक गांवों से होकर गुजरेगी, जिसमें नीती, मलारी, गमशाली, बाम्पा, कोषा, जुम्मा, सुराई थोटा, लाता, तपोवन सहित अन्य गांव शामिल हैं। शनिवार शाम को ही रैली वापस ज्योतिर्मठ लौट जाएगी।
विज्ञापन


स्की माउंटेनियरिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय भट्ट ने बताया कि इस रैली का उद्देश्य सीमांत गांवों को जानना, समझाना और वहां की जीवन शैली को समझाना हैं। साथ ही वाइब्रेंट विलेज योजना के तहत आने वाले गांवों को पर्यटन मानचित्र पर लाना भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed