फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   The Valley of Flowers will be opened for tourists today

आज पर्यटकों के लिए खोल दी जाएगी फूलों की घाटी

Tue, 31 May 2022 08:36 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 31 May 2022 08:36 PM IST
विज्ञापन
The Valley of Flowers will be opened for tourists today
विश्व प्रसिद्ध फूलों की घाटी बुधवार को पर्यटकों के लिए खोल दी जाएगी। नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क की ओर से इसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर दी गई हैं। घांघरिया में प्रवेश चेक पोस्ट को भी सक्रिय कर दिया गया है। पार्क के प्रभागीय वनाधिकारी नंद बल्लभ शर्मा घांघरिया पहुंच गए हैं। वे घांघरिया में फूलों की घाटी जाने वाले पर्यटकों के पहले जत्थे को घाटी के लिए रवाना करेंगे।
विज्ञापन

फूलों की घाटी का दीदार करने के लिए कई देशी-विदेशी पर्यटक पहुंचते हैं। घाटी में विभिन्न प्रजाति के 350 से अधिक फूल खिलते हैं। इन दिनों यहां 15 से अधिक फूल खिले हुए हैं। फूलों की घाटी के वन क्षेत्राधिकारी बृजमोहन भारती ने बताया कि घाटी तक जाने वाले तीन किलोमीटर के पैदल ट्रेक का सुधारीकरण कार्य भी पूरा कर लिया गया है। पैदल ट्रेक पर पुष्पावती नदी में अस्थायी पुल का निर्माण किया गया है। उन्होंने बताया कि पहली बार घाटी में फूलों के समीप ही उनके नाम लिखी तख्तियां भी स्थापित की जाएंगी, जिससे पर्यटकों को फूलों की जानकारी आसानी से मिल पाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed