फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Chandrakunwar's works incorporate nature and emotions.

Chamoli News: चंद्रकुंवर की रचनाओं में है प्रकृति व संवेदनाओं का समावेश

Thu, 20 Aug 2026 05:17 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Thu, 20 Aug 2026 05:17 PM IST
विज्ञापन
Chandrakunwar's works incorporate nature and emotions.
पोखरी (चमोली)। हिमवंत कवि चंद्रकुंवर बर्त्वाल की जयंती पर पीजी कॉलेज नागनाथ पोखरी में विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। प्रभारी प्राचार्य डॉ. अभय कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि चंद्रकुंवर हिंदी साहित्य के ऐसे विलक्षण कवि थे जिन्होंने हिमालय, प्रकृति और मानवीय संवेदनाओं को अपनी रचनाओं में अभिव्यक्ति दी।
विज्ञापन

हिंदी विभाग की ओर से आयोजित कार्यक्रम में डॉ. प्रियंका घिल्डियाल ने कहा कि चंद्रकुंवर बर्त्वाल का साहित्य उत्तराखंड की सांस्कृतिक विरासत का अमूल्य निधि है। शिक्षाशास्त्र विभागाध्यक्ष डॉ. रेखा चमोली ने कहा कि इस महाविद्यालय का नाम चंद्रकुंवर बर्त्वाल के नाम पर होना सौभाग्य की बात है। इस दौरान भौतिक विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. योगेश प्रसाद भट्ट, छात्र गौरव ने भी विचार व्यक्त किए। इस दौरान डॉ. साजिया सिद्दीकी, डॉ. रामानंद उनियाल, डॉ. किरण चौहान, डॉ. आयुष बर्त्वाल आदि मौजूद रहे। संचालन हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ. कीर्ति गिल ने किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed