{"_id":"6835c4b0571e61ebba00958f","slug":"the-track-is-being-repaired-an-alternative-culvert-is-being-built-on-the-drains-gopeshwar-news-c-47-1-sdrn1001-112661-2025-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: ट्रैक की हो रही मरम्मत, नालों पर बन रही वैकल्पिक पुलिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: ट्रैक की हो रही मरम्मत, नालों पर बन रही वैकल्पिक पुलिया
Tue, 27 May 2025 07:27 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Tue, 27 May 2025 07:27 PM IST
विज्ञापन
फोटो
फूलों की घाटी ट्रैक के सुधारीकरण में जुटा नंदादेवी राष्ट्रीय पार्क प्रशासन
संवाद न्यूज एजेंसी-
ज्योतिर्मठ। विश्व प्रसिद्ध फूलों की घाटी एक जून से पर्यटकों के लिए खुल जाएगी। इसको लेकर नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क प्रशासन घाटी को जोड़ने वाले ट्रैक की मरम्मत में जुट गया है। ट्रैक के नालों पर वैकल्पिक पुलिया तैयार किए की जा रही है जिससे घाटी के सैर-सपाटे पर आने वाले पर्यटकों को कोई असुविधा न हो।
फूलों की घाटी शीतकाल में छह माह तक बर्फ से ढकी रहती है जिससे ट्रैक कई जगहों पर क्षतिग्रस्त हो जाता है। प्रतिवर्ष घाटी के खुलने से पहले नंदादेवी राष्ट्रीय पार्क प्रशासन की ओर से ट्रैक का सुधारीकरण कार्य किया जाता है। घाटी के बीचोंबीच दो नाले बहते हैं। विगत वर्ष एक नाले से पुलिया बह गई थी जिसका निर्माण इन दिनों चल रहा है। फूलों की घाटी के वन क्षेत्राधिकारी चेतना कांडपाल का कहना है कि फूलों की घाटी में ट्रैक की मरम्मत और पुलिया निर्माण कार्य किया जा रहा है। घांघरिया से पुष्पवती नदी तक ट्रैक सही स्थिति में है। जिन स्थानों पर रास्ता खराब स्थिति में है उसकी भी मरम्मत की जा रही है।