{"_id":"57e9503a4f1c1be36f573bdc","slug":"the-team-came-to-support-the-backward-region","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिछड़े क्षेत्र के समर्थन में आएं दल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिछड़े क्षेत्र के समर्थन में आएं दल
ब्यूरो/अमर उजाला, चमोली (गोपेश्वर)
Updated Mon, 26 Sep 2016 10:13 PM IST
विज्ञापन
जोशीमठ तहसील परिसर में धरना देते स्थानीय लोग।
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जोशीमठ को पिछड़ा क्षेत्र घोषित करने की मांग को लेकर स्थानीय जनप्रतिनिधियों और लोगों का आंदोलन थम नहीं रहा है। सोमवार को रविग्राम की महिला व युवक मंगल दल भी आंदोलन के समर्थन में धरने पर बैठे। रविग्राम की महिला मंगल की अध्यक्ष माया देवी सिलोड़ी ने कहा कि जोशीमठ क्षेत्र में उच्च शिक्षा बदहाल स्थिति में है।
विज्ञापन
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सक नहीं हैं। कहा कि शासन-प्रशासन की ओर से क्षेत्र में जल विद्युत परियोजनाओं के नाम पर सिर्फ बाहरी कंपनियों का विकास किया जा रहा है, लेकिन इस सीमांत ब्लॉक में युवा बेरोजगारी की मार झेल रहे हैं। उन्होंने कहा कि जोशीमठ पिछड़ा क्षेत्र घोषित करने का शासनादेश जारी नहीं होने तक आंदोलन यथावत रखा जाएगा।
विज्ञापन
वहीं, पैनखंड संघर्ष समिति का ग्यारह सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल (27 सितंबर) मुख्यमंत्री से मुलाकात करने जाएगा। प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश संगठन मंत्री माधव प्रसाद सेमवाल ने भी तहसील में आंदोलन स्थल पर पहुंच कर मांग को अपना समर्थन दिया।
विज्ञापन
इस मौके पर पूर्व बीकेटीसी अध्यक्ष अनसूया प्रसाद भट्ट, बलवीर सिंह रावत, भवान सिंह चौहान, भगवती प्रसाद नंबूरी, कमला भुजवाण, कुंती देवी, सावित्री देवी, माहेश्वरी देवी, गणेश डिमरी, प्रवेश डिमरी, श्रीराम डिमरी, नीलम आदि मौजूद थे।