फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   The supply had been irregular for 20 days, and when the tank was opened, mud and debris emerged.

Chamoli News: 20 दिनों से थी अनियमित आपूर्ति, टैंक खोला तो निकला कीचड़ और मलबा

Tue, 30 Dec 2025 06:47 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Tue, 30 Dec 2025 06:47 PM IST
विज्ञापन
The supply had been irregular for 20 days, and when the tank was opened, mud and debris emerged.
कर्णप्रयाग के डिम्मर ग्राम पंचायत में पेयजल टेंक की सफाई करते ग्रामीण एवं श्रमिक। स्रोत : जागरू
फोटो
विज्ञापन

कर्णप्रयाग के डिम्मर ग्राम पंचायत के टटासू, विद्यापीठ बस्ती का मामला
शिकायत पर आननफानन में जल संस्थान ने भेजे दो श्रमिक, फिर हुई टैंक की सफाई
संवाद न्यूज एजेंसी
कर्णप्रयाग। ब्लाॅक के ग्राम पंचायत डिम्मर के टटासू, विद्यापीठ आवासीय बस्ती में अनियमित पेयजल आपूर्ति बनी हुई है। मंगलवार को जब ग्रामीणों ने फीटर के साथ लाइन और टैंक का निरीक्षण किया तो इसमें मलबा और कीचड़ जमा मिला। आननफानन में विभाग ने टैंक की सफाई के लिए यहां दो श्रमिक भेजे। इसके बाद ग्रामीणों ने फीटर और दो श्रमिकों की मदद से टैंक की सफाई की।

टटासू, विद्यापीठ के 50 से अधिक परिवार बीते 20 दिनों से अनियमित पेयजल आपूर्ति झेल रहे हैं। उपभोक्ता रविंद्र खंडूड़ी, संतोष डिमरी, पवन डिमरी, हरीश डिमरी आदि ने बताया कि कई बार जल संस्थान के अधिकारियों से पेयजल आपूर्ति सुचारु करने की मांग कर चुके हैं लेकिन कोई प्रयास नहीं हुए। ऐसे में मंगलवार को उपभोक्ता विभागीय पीटीसी फीटर को साथ लेकर टटासू गदेरे पर पहुंचे और स्रोत पर बने पेयजल टैंक का निरीक्षण किया। टैंक में देखा तो यहां लंबे समय से सफाई नहीं होने से मलबा और कीचड़ जमा मिला। उपभोक्ताओं ने इस पर नाराजगी जताई तो विभाग ने टैंक की सफाई के लिए तुरंत दो श्रमिक भेज दिए। इसके बाद ग्रामीणों एवं श्रमिकों ने मिलकर टैंक की सफाई की। ग्राम प्रधान विनिता डिमरी ने कहा कि सफाई नहीं होने से दूषित पानी की आपूर्ति हो रही थी। वहीं जल संस्थान के अवर अभियंता आशीष बर्त्वाल ने बताया कि उन्होंने पीटीसी फीटर के साथ दो मजदूरों को भी पेयजल टैंक की सफाई के लिए भेजा है। सफाई होने के बाद अब साफ पानी की आपूर्ति होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed