फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   The students gave a wonderful performance of Pauna dance.

Chamoli News: छात्र-छात्राओं ने पौणा नृत्य की दी शानदार प्रस्तुति

Tue, 07 Apr 2026 04:40 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Tue, 07 Apr 2026 04:40 PM IST
विज्ञापन
The students gave a wonderful performance of Pauna dance.
फोटो
विज्ञापन


गोपेश्वर। पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज नंदप्रयाग का वार्षिकोत्सव समारोह सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ मनाया गया। इस दौरान छात्र-छात्राओं का पौणा नृत्य मुख्य आकर्षण का केंद्र रहा।

नगर पंचायत अध्यक्ष पृथ्वी सिंह रौतेला, संयुक्त शिक्षा निदेशक नागेंद्र बर्त्वाल और मुख्य शिक्षा अधिकारी आकाश सारस्वत ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। छात्र-छात्राओं ने हे नंदा, हे गौरा, कैलासूं की जात्रा..., कन नाचण लेगी, मेरी डांड्यूं की आक्षरी..., दैणा होयां खोली का गणेश... आदि गीतों की शानदार प्रस्तुति दी। प्रधानाचार्य डीएस रावत ने विद्यालय में संचालित पाठ्यक्रम व सुविधाओं के बारे में बताया। प्रवक्ता ताजवर सिंह सजवाण ने कहा कि विगत वर्ष विद्यालय का बोर्ड परीक्षाफल 10वीं में 90 प्रतिशत तथा 12वीं में 97.47 प्रतिशत रहा। सीईओ आकाश सारस्वत ने कहा कि पढ़ाई का कोई विकल्प नहीं है। इस मौके पर पीटीए अध्यक्ष नरेंद्र कठैत, एसएमसी अध्यक्ष सरोज देवी, उषा बहुुगुणा, राजकीय शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष प्रकाश सिंह चौहान, महामंत्री वीरेंद्र सिंह नेगी, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष केके डिमरी और प्रवक्ता ताजवर सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed