{"_id":"69c7e3f8251e545fda0196b7","slug":"the-story-of-shrimad-bhagwat-mahapuran-begins-with-the-kalash-yatra-karnpryag-news-c-48-1-sdrn1015-122337-2026-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: कलश यात्रा के साथ श्रीमद् भागवत महापुराण कथा शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: कलश यात्रा के साथ श्रीमद् भागवत महापुराण कथा शुरू
Sat, 28 Mar 2026 07:51 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Sat, 28 Mar 2026 07:51 PM IST
विज्ञापन
फोटो
नारायणबगड़। असेड़ गांव में शनिवार को भव्य कलशयात्रा के साथ श्रीमद् भागवत महापुराण कथा का आयोजन शुरू हुआ। कथावाचक आचार्य भगवती प्रसाद सती तथा अन्य आचार्यों ने मंत्रोच्चार के साथ गणेश पूजन कर कलश स्थापना की। कथा के पहले दिन आचार्य भगवती प्रसाद सती ने कहा कि भागवत कथा केवल एक कथा नहीं है यह जीवन का सनातन दर्शन है जो हमें पापकर्म से दूर रहने की प्रेरणा देता है और मोक्ष के धाम का मार्ग दिखाता है। उन्होंने कहा कि पितरों की आत्मिक शांति और उनके उद्धार के लिए भागवत कथा का आयोजन शुभ माना गया है। इस अवसर पर मुख्य यजमान पृथ्वी सिंह बुटोला, पुष्पा बुटोला, धीरेंद्र सिंह, कुंदन सिंह, पानसिंह, बृजमोहन बुटोला, मोहन सिंह, देवेंद्र सिंह बुटोला आदि मौजूद थे। संवाद