{"_id":"57f6733a4f1c1b465926fd9e","slug":"the-spectacular-presentation-of-dhi-qar-vasudeva-radhe-ghanshyam","type":"story","status":"publish","title_hn":"धी वासुदेवा धनश्याम राधे... की दी शानदार प्रस्तुति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धी वासुदेवा धनश्याम राधे... की दी शानदार प्रस्तुति
ब्यूरो/अमर उजाला, चमोली (गोपेश्वर)
Updated Thu, 06 Oct 2016 09:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पोखरी में आयोजित खादी, पर्यटन औद्योगिक मेले की चौथी सांस्कृतिक संध्या में गायककार किशन महिपाल और गायिका हेमा नेगी की प्रस्तुतियों पर दर्शक देर रात तक थिरकते रहे। मेले में उद्यान गोष्ठी का आयोजन भी किया गया।
विज्ञापन
सांस्कृतिक संध्या का शुभारंभ किशन महिपाल ने हे नंदा हिंवाली जागर से की। इसके बाद उन्होंने बदरीनाथ की स्तुति में धी वासुदेवा धनश्याम राधे, ओ भाना रंगिली भाना, बाल गेंदुआ, रानीखेता रामाडोला, फ्यूंलड़िया त्वै देखिकी औंदु यु मन मां, स्याली बंपाली जैसे गीतों की शानदार प्रस्तुति दी। गायिका हेमा नेगी ने भी कई गढ़वाली गीतों की प्रस्तुति दी।
विज्ञापन
मेले में पशुपालन, कृषि विभाग, उद्यान विभाग व अन्य विभागों की ओर से लगाए स्टॉलों से काश्तकार कृषि और पशुपालन की नई विधियां सीखने के साथ उपयोगी सामग्री की खरीद रहे हैं। मंच पर बृहस्पतिवार को उद्यान विभाग की ओर से गोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें कृषि मंत्री राजेंद्र भंडारी ने काश्तकारों को फूलों की खेती से आर्थिकी मजबूत करने का आह्वान किया।
विज्ञापन
इस मौके पर डा. वृजेश कठैत, गिरीश सती, कुंवर सिंह खत्री, महिधर पंत, संजय असवाल, राजपाल चौधरी, सत्येंद्र नेगी, महावीर सिंह रावत आदि मौजूद थे।
देहरादून ने 3-0 से जीता मैच
मेले में बृहस्पतिवार से राज्य स्तरीय वॉलीबाल प्रतियोगिता भी शुरू हुई। प्रतियोगिता में राज्य की 11 टीमें भाग ले रही हैं। पहले दिन खटीमा और देहरादून के बीच उद्घाटन मैच हुआ, जिसमें देहरादून ने 3-0 से जीत दर्ज कर अगले दौर में प्रवेश किया।
दूसरा मैच टनकपुर और नारसन के बीच खेला गया, जिसमें टनकपुर ने 2-0 से मैच जीतकर अगले दौर में प्रवेश किया। इस मौके पर अनूप रावत, योगेंद्र बर्त्वाल, रमेश पंखोली ने निर्णायक की भूमिका निभाई।