फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   The songs of Sahab Singh Ramola and singer Anisha Rangad rocked

साहब सिंह रमोला और गायिका अनीषा रांगड़ के गीतों की धूम .

Wed, 22 Jan 2020 10:15 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jan 2020 10:15 PM IST
विज्ञापन
The songs of Sahab Singh Ramola and singer Anisha Rangad rocked
तेफना में आयोजित सात दिवसीय दशोलीगढ़ सांस्कृतिक विकास मेले के तीसरे दिन गायककार साहब सिंह रमोला और गायिका अनीषा रांगड़ के गीतों की धूम रही। वहीं, मेले में लगे सरकारी व गैर सरकारी स्टॉल से मेलार्थियों ने कृषि यंत्रों, ऊनी वस्त्र, रिंगाल के वस्तुओं की खूब खरीदारी की।
विज्ञापन

तेफना के खेल मैदान में चल रहे मेले के सांस्कृतिक कार्यक्रमों का शुभारंभ जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष गजेंद्र सिंह रावत और चमोली भेषज संघ के अध्यक्ष सत्येंद्र सिंह असवाल ने किया। गायककार साहिब सिंह रमोला ने बदरीनाथ भगवान और मां नंदा के जागरों से सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शुरुआत की। इसके बाद उन्होंने जय मां राजराजेश्वरी.., गैल्याणी तू सांसू करीजा, मेला का औंणा को.., बौणें की घस्यारी.., सौंली जन.., हाथ की मुंदड़ी.., भग्यानी बौ... समेत कई गीतों की प्रस्तुति दी। गायिका अनीषा रांगड़ ने तै बुड्या का लंबा ज्वौंका..., छल कपट ह्वे जालू... गीत की शानदार प्रस्तुति दी। स्कूली बच्चों ने स्वागत गान के साथ ही गढ़वाली गीतों की प्रस्तुतियां दीं। इस मौके पर कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता हरिकृष्ण भट्ट, मेला समिति के अध्यक्ष प्रेम सिंह राणा, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष गौचर मुकेश नेगी, विजेंद्र सिंह, वीरेंद्र रावत, दयाल सिंह, बादर सिंह, दीवान सिंह, मंगल सिंह, पूर्व प्रधान तेजवीर कंडेरी, रामी देवी, सतेश्वरी, मंजू देवी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed