{"_id":"6afd9bf8a4d537af0106d5ae","slug":"the-seat-gaddi-of-adi-guru-shankaracharya-has-been-installed-in-the-narsimha-temple-gopeshwar-news-c-47-1-sdrn1001-122003-2026-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: जयकारों के बीच नृसिंह मंदिर में विराजमान हुई आदि गुरु शंकराचार्य की गद्दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: जयकारों के बीच नृसिंह मंदिर में विराजमान हुई आदि गुरु शंकराचार्य की गद्दी
Wed, 18 Nov 2026 06:07 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Wed, 18 Nov 2026 06:07 PM IST
विज्ञापन
फोटो
स्कूली छात्रों और स्थानीय लोगों ने फूल-मालाओं से किया स्वागत
मंदिर को फूलों से सजाया गया
संवाद न्यूज एजेंसी
ज्योतिर्मठ। जय बदरीविशाल, जय नृसिंह भगवान के जयकारों के बीच बुधवार को आदि गुरु शंकराचार्य की गद्दी ज्योतिर्मठ स्थित नृसिंह मंदिर में विराजमान हो गई। इस अवसर पर स्कूली छात्रों और स्थानीय लोगों ने गद्दी का फूल-मालाओं से भव्य स्वागत किया। गद्दी के आगमन को लेकर नृसिंह मंदिर को फूलों से आकर्षक ढंग से सजाया गया था।
16 नवंबर को बदरीनाथ धाम के कपाट बंद होने के बाद कुबेर और उद्धव की उत्सव डोली के साथ आदि गुरु शंकराचार्य की गद्दी को योगध्यान बदरी मंदिर पांडुकेश्वर लाया गया था। यहां कुबेर और उद्धव की मूर्तियों को स्थापित कर दिया गया जबकि आदि गुरु शंकराचार्य की गद्दी बुधवार को ज्योतिर्मठ पहुंची। सुबह 10 बजे योगध्यान बदरी मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद बदरीनाथ के रावल अमरनाथ नंबूदरी, धर्माधिकारी स्वयंबर सेमवाल और वेदपाठियों के नेतृत्व में गद्दी को ज्योतिर्मठ लाया गया। नृसिंह मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा और फूल-मालाओं से गद्दी का स्वागत किया। इसके बाद तीर्थ पुरोहितों, रावल और धर्माचार्यों ने नृसिंह मंदिर के समीप स्थित लक्ष्मी मंदिर में पूजा-अर्चना की और गद्दी को नृहसिंह मंदिर में विराजमान कर दिया गया। इस मौके पर बीकेटीसी उपाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती, पूर्व धर्माधिकारी भुवन चंद्र उनियाल, कर्मचारी संघ अध्यक्ष बिजेंद्र बिष्ट, मंदिर प्रभारी राजेंद्र सेमवाल, देवपुजाई समिति अध्यक्ष अनिल नंबूदरी, सोहन बेजवाड़ी और रैंकवाल थोक अध्यक्ष अनूप पंवार सहित कई लोग मौजूद रहे।
फोटो
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने नृसिंह मंदिर में की पूजा
ज्योतिर्मठ। बुधवार को ज्योतिष्पीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने शुभ मुहूर्त में नृसिंह मंदिर मंदिर परिसर पहुंचकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इस पावन अवसर पर ज्योतिर्मठ की मातृशक्ति की ओर से तैयार किए गए एक हजार रोट भगवान को अर्पित किए गए। इन रोट को श्री विष्णु सहस्रनाम के पावन नामों के साथ अर्पित किया गया। इसके बाद शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद बड़ागांव पहुंचे। उन्होंने क्षेत्र की आराध्य देवी लाता की मां नंदा के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। संवाद