{"_id":"682e11d1019e995b350b50fe","slug":"the-road-has-been-closed-for-five-months-people-are-forced-to-walk-through-the-forest-karnpryag-news-c-5-1-drn1019-696428-2025-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: सड़क पांच माह से बंद, जंगल के रास्ते पैदल जाने को मजबूर हैं लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: सड़क पांच माह से बंद, जंगल के रास्ते पैदल जाने को मजबूर हैं लोग
Wed, 21 May 2025 11:18 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Wed, 21 May 2025 11:18 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
नारायणबगड़। विकासखंड के कुश गांव को जोड़ने वाली सड़क बीते पांच माह से बंद है। इस कारण ग्रामीण जंगल के रास्ते चार किमी की पैदल दूरी तय कर गांव तक पहुंच रहे हैं। सड़क बंद होने से लव-कुश महादेव मंदिर जाने वाले श्रद्धालु भी परेशानी का सामना कर रहे हैं। स्थिति यह है कि पांच माह से सड़क बंद है लेकिन विभाग की ओर से इसे खोलने के प्रयास तक नहीं किए गए। परखाल-चोपता सड़क के भंगोटा गदेरे से कुश गांव की करीब 150 आबादी के लिए 2 किमी सड़क का निर्माण 4 वर्ष पूर्व किया गया था। यह सड़क क्षेत्र के प्रसिद्ध लव-कुश महादेव मंदिर से भी जुड़ता है। ग्रामीणों का कहना है कि पूरी सड़क चट्टान को काटकर बनाई गई है। बरसात में यह सड़क कई जगह ध्वस्त हो जाती है। मगर यह सड़क बीते दिसंबर माह में बारिश के कारण मलबा-बोल्डर आने से से बंद गई थी। स्थिति यह है कि इस सड़क से ग्रामीण पैदल भी नहीं जा पा रहे हैं। ग्रामीणों को भंगोटा गदेरे से चार किमी जंगल के रास्ते गांव तक पहुंचना पड़ रहा है। ग्राम प्रशासक डाॅ. भूपेंद्र सिंह मेहरा ने बताया कि लोनिवि से लगातार सड़क खोलने की मांग की जा रही है लेकिन सड़क नहीं खुली। वहीं लोनिवि थराली के ईई दिनेश मोहन गुप्ता का कहना है कि सड़क कई जगह ध्वस्त है, जिसके लिए नए सिरे से सड़क का निर्माण किया जाना जरूरी है। शीघ्र सड़क को खोलने के लिए कंप्रेशर मशीन तथा अन्य संसाधनों की व्यवस्था की जा रही है।