{"_id":"68a313cd006a9d865d0f1dc3","slug":"the-road-embankment-collapsed-causing-chaos-in-bainoli-village-karnpryag-news-c-48-1-kpg1003-117061-2025-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: सड़क का पुश्ता धंसा, बैनोली गांव में मची अफरा तफरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: सड़क का पुश्ता धंसा, बैनोली गांव में मची अफरा तफरी
Mon, 18 Aug 2025 05:21 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Mon, 18 Aug 2025 05:21 PM IST
विज्ञापन
फोटो
सड़क का पुश्ता धंसा, बैनोली गांव में पत्थर गिरने से मची अफरातफरी
सिमली-ग्वालदम हाईवे के ठीक नीचे स्थित है गांव
संवाद न्यूज एजेंसी
थराली। भारी बारिश के कारण सिमली-ग्वालदम हाईवे पर बैनोली गांव के पास सड़क धंस गई। सड़क पर लगी वायरक्रेट की दीवार के पत्थर व मलबा गांव में गिरने से अफरातफरी मच गई। ग्रामीणों की शिकायत पर सोमवार को तहसील प्रशासन ने मौके का निरीक्षण किया। साथ ही बीआरओ के अधिकारियों को उचित कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
बैनोली गांव में 60 से अधिक परिवार रहते हैं। गांव के ठीक ऊपर सिमली-ग्वालदम हाईवे गुजरता है। यहां पिछले वर्ष चौड़ीकरण के लिए चट्टान कटिंग की गई थी। इसका मलबा पिछले वर्ष भी बैनोली गांव में आया था। उसके बाद बीआरओ ने सड़क किनारे वायरक्रेट की दीवार लगाई थी लेकिन इस बार सड़क का 50 मीटर हिस्सा धंस गया जिस कारण मलबा और पानी बैनोली गांव में गिर रहा है। यदि वायरक्रेट की दीवार गांव के ऊपर गिर गई तो नुकसान हो सकता है। ग्रामीणों की शिकायत पर उपजिलाधिकारी पंकज भट्ट ने बीआरओ के अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया और शीघ्र सुरक्षा कार्य करने के निर्देश दिए। नवनियुक्त ब्लॉक प्रमुख प्रवीण पुरोहित ने भी प्रभावित क्षेत्र का दौरा किया और लोगों को गांव सुरक्षा के लिए हर उपाय करने का आश्वासन दिया।
बसंतपुर तोक में भूस्खलन
गौचर। वार्ड तीन के बसंतपुर तोक में भूस्खलन होने से सात से अधिक परिवारों के मकानों को खतरा हो गया है। वहीं मलबा आने से शैल सड़क सोमवार को करीब पांच घंटे तक बंद रही। मलबे के कारण बसंतपुर तोक में राकेश कुमार, मनीष कुमार, दौलत शर्मा, प्रदीप कुमार, श्याम लाल, राजेंद्र लाल, पंकज कुमार आदि के मकान खतरे की जद में आ गए हैं। प्रभावित परिवारों ने प्रशासन से मकानों की सुरक्षा के लिए कार्य कराने की मांग की। सभासद वंदना राणा ने कहा कि क्षति के आंकलन के लिए तहसील प्रशासन को अवगत किया जाएगा। संवाद