{"_id":"6af44fcd5ed67a2e25059ead","slug":"the-process-for-closing-the-doors-of-the-badrinath-temple-will-begin-today-gopeshwar-news-c-47-1-sdrn1001-121876-2026-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: आज से शुरू होगी बदरीनाथ मंदिर के कपाट बंद किए जाने की प्रक्रिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: आज से शुरू होगी बदरीनाथ मंदिर के कपाट बंद किए जाने की प्रक्रिया
Wed, 11 Nov 2026 04:51 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Wed, 11 Nov 2026 04:51 PM IST
विज्ञापन
फोटो
रात 9:37 बजे शीतकाल के लिए बंद होंगे कपाट
पहले दिन गणेश मंदिर के कपाट बंद किए जाएंगे
अंतिम तीन दिन गुप्त मंत्रों से होगी बदरीविशाल की पूजा-अर्चना
संवाद न्यूज एजेंसी
बदरीनाथ। बदरीनाथ मंदिर के कपाट बंद होने की प्रक्रिया बृहस्पतिवार 12 नवंबर से शुरू हो जाएगी। मंदिर के कपाट 16 नवंबर को रात 9 बजकर 37 मिनट पर शीतकाल के लिए बंद कर दिए जाएंगे। इससे पहले मंदिर में पंच पूजाएं संपन्न कराई जाएंगी।
बीकेटीसी के मीडिया प्रभारी डॉ. हरीश गौड़ ने बताया कि पंच पूजाओं के तहत बृहस्पतिवार को गणेश मंदिर के कपाट बंद किए जाएंगे। 13 नवंबर को आदि केदारेश्वर और आदि गुरु शंकराचार्य मंदिर के कपाट बंद होंगे। 14 नवंबर को खड्ग-पुस्तक पूजन के साथ वेद ऋचाओं का वाचन बंद कर दिया जाएगा। कपाट बंद किए जाने के अंतिम तीन दिनों तक गुप्त मंत्रों से भगवान बदरीविशाल की पूजा-अर्चना की जाएगी। उन्होंने बताया कि 15 नवंबर को माता लक्ष्मी को कढ़ाई भोग अर्पित कर भगवान बदरीविशाल के दरबार में आने का निमंत्रण दिया जाएगा। 16 नवंबर को रावल (मुख्य पुजारी) अमरनाथ नंबूदरी महिला का रूप धारण कर माता लक्ष्मी को बदरीश पंचायत यानी मंदिर के गर्भगृह में विराजमान करेंगे और इसी दिन भगवान कुबेर और उद्धव की डोलियों को मंदिर परिसर में लाया जाएगा। इसके बाद रात 9 बजकर 37 मिनट पर बदरीनाथ मंदिर के कपाट शीतकाल के लिए बंद कर दिए जाएंगे।