{"_id":"61573def8ebc3e4afd40b7d9","slug":"the-phone-rings-after-going-three-km-away-gopeshwar-news-drn3921338124","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन किमी दूर जाकर बजती है फोन की घंटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन किमी दूर जाकर बजती है फोन की घंटी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आज जहां दुनिया इंटरनेट के माध्यम से आपस में जुड़ गई है। हर काम डिजिटल हो रहा है वहीं चमोली जिले के तीन गांवों में इंटरनेट की सुविधा दूर की बात है। स्थिति यह है कि ब्लाक दशोली के स्यूंण और जोशीमठ ब्लाक के डुमक और कलगोट गांव के लोगों को फोन पर बात करने के लिए भी तीन किमी दूर जाना पड़ता है। यह गांव आज भी संचार सुविधा से नहीं जुड़ पाए हैं।
कलगोट की ग्राम प्रधान मनोरमा देवी, युवक मंगल दल अध्यक्ष अरुण राणा, ग्रामीण धीरज राणा, नरेंद्र, सहदेव रावत आदि का कहना है कि उनको फोन पर बात करने के लिए तीन किमी दूर लुदाऊ गांव आना पड़ता है। आज के समय में इंटरनेट बहुत जरूरी है। ऑनलाइन पढ़ाई से लेकर हर काम इंटरनेट से हो रहे हैं, लेकिन हमारे लिए इंटरनेट तो दूर की बात है फोन पर बात करना भी दूभर हो रखा है। उन्होंने कहा कि क्षेत्रीय विधायक, सांसद, जिलाधिकारी से लेकर क्षेत्र में मोबाइल टावर लगाने की मांग कर चुके हैं लेकिन मांग आज तक पूरी नहीं हुई। कहा यदि जल्द उनके गांव में दूरसंचार सेवा के लिए कोई व्यवस्था नहीं की गई तो वह आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।
कोट
कलगोट, स्यूंण और डुमक को संचार से जोड़ने के लिए जीओ कंपनी से बात की गई है। कंपनी ने यहां सर्वे करा दिया है। जल्द ही यहां टावर लगा दिया जाएगा। जिससे यह पूरा क्षेत्र दूरसंचार सेवा से जुड़ जाएगा। इससे आसपास के अन्य गांवों को भी लाभ मिलेगा। - महेंद्र भट्ट, विधायक बदरीनाथ।