फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   The patient reached the hospital with a chair on his shoulder

मरीज को कंधे पर कुर्सी के सहारे पहुंचाया अस्पताल

Wed, 05 Aug 2020 09:27 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 05 Aug 2020 09:27 PM IST
विज्ञापन
The patient reached the hospital with a chair on his shoulder
जोशीमठ के पोखनी गांव के ग्रामीण आज भी सड़क और स्वास्थ्य सुविधा से जूझ रहे हैं। बुधवार को गांव में एक किशोर की तबियत खराब होने पर ग्रामीणों ने उसे कंधे पर कुर्सी के सहारे करीब आठ किमी चलकर सड़क तक पहुंचाया। इसके बाद उसे पीपलकोटी में अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान संदीप भंडारी ने बताया कि गांव के 15 वर्षीय शुभम सेमवाल लंबे समय से बीमार था। उसकी दादी ही उसका पालन-पोषण करती हैं। बुधवार को तबियत बिगड़ने पर ग्रामीणों ने कुर्सी पर बैठाया कंधे पर उठाया और करीब आठ किलोमीटर पैदल चलकर सड़क तक पहुंचाया। उन्होंने कहा कि गांव के लिए छह साल पहले सड़क निर्माण का सर्वे हुआ था लेकिन विभागीय लापरवाही के कारण आज तक सड़क निर्माण नहीं हुआ है। क्षेत्र में स्वास्थ्य केंद्र भी नहीं है। बदरी भंडारी, अवतार सिंह, राजेंद्र सिंह, राकेश, सूरज, नारायण सिंह और विपिन कुंवर का कहना है कि क्षेत्र में सड़क और स्वास्थ्य सुविधा न होने से भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed