{"_id":"586fbd2b4f1c1b0c32158565","slug":"the-opposition-candidates-will-serve-alcohol","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब पिलाने वाले प्रत्याशियों का करेंगे विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शराब पिलाने वाले प्रत्याशियों का करेंगे विरोध
ब्यूरो/अमर उजाला, चमोली।
Updated Fri, 06 Jan 2017 09:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दशोली ब्लाक के बंड क्षेत्र के नौ गांवों की महिला मंगल दल और युवक मंगल दल ने विधानसभा चुनावों के दौरान क्षेत्र में शराब परोसने वाले प्रत्याशियों का विरोध करने का निर्णय लिया है। कहा गया कि पहाड़ी क्षेत्रों में प्रत्याशियों की ओर से शराब के बूते मतदान को प्रभावित करने का कार्य किया जाता है। इससे मतदान के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में माहौल बिगड़ रहा है।
विज्ञापन
एडीआर (एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफार्मस इलेक्शन वॉच) के सदस्य जेपी मैठाणी ने बताया कि एडीआर की ओर से मतदान प्रभावित करने वाले कारकों को रोकने के लिए प्रावधान किए गए हैं। इसको लेकर बंड क्षेत्र के नौरख, पीपलकोटी, चांतोली, किरुली, श्रीकोट, स्यूंण, झींझी, पगना, गडोरा गांवों की ममंद और युमंद की ओर से सहयोग की सहमति दी गई है।
विज्ञापन
सुनीता देवी, रेवती देवी, कविता डिमरी और इंद्रा देवी का कहना है कि शराब राज्य के पहाड़ी क्षेत्रों में विकट समस्या का रूप ले चुकी है। इसे देखते हुए ममंद और युमंदलों ने शराब परोसने वाले प्रत्याशियों का विरोध करने का फैसला लिया है। कहा गया कि शराब परोसने वाले प्रत्याशियों को गांवों में प्रचार नहीं करने दिया जाएगा।
विज्ञापन