फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   The name of every voter should be correctly recorded in the electoral roll.

Chamoli News: निर्वाचक नामावली में प्रत्येक मतदाता का नाम सही दर्ज हो

Tue, 04 Aug 2026 06:37 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Tue, 04 Aug 2026 06:37 PM IST
विज्ञापन
The name of every voter should be correctly recorded in the electoral roll.
फोटो
विज्ञापन

डीएम ने एसआईआर के तहत सगर में चल रहे कार्यों का किया निरीक्षण
संवाद न्यूज एजेंसी
गोपेश्वर। जिलाधिकारी व जिला निर्वाचन अधिकारी गौरव कुमार ने प्रत्येक मतदाता का विवरण निर्वाचक नामावली में सही व त्रुटिरहित दर्ज करने के निर्देश दिए। उन्होंने पात्र मतदाताओं की शत प्रतिशत मैपिंग निर्धारित समय के भीतर पूरा करने को कहा।

एसआईआर के तहत बदरीनाथ विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत प्रावि सगर में दावे व आपत्तियों का निस्तारण कार्य किया जा रहा है। जिलाधिकारी ने मंगलवार को मौके पर जाकर निस्तारण कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्देश दिए कि निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशों के अनुरूप प्रत्येक प्रकरण का निष्पक्ष, पारदर्शी व समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करें। डीएम ने बताया कि एसआईआर के द्वितीय चरण के तहत जिन मतदाताओं के नाम अभी तक मैप नहीं हो पाए हैं या जिनके विवरण में किसी तरह की त्रुटि या विसंगति है उनके निस्तारण के लिए जिले में कैंप मोड पर सुनवाई की जा रही है। डीएम ने कहा कि यह कार्य अत्यंत महत्वपूर्ण व संवेदनशील है सभी अधिकारी गंभीरता व जिम्मेदारी के साथ कार्य करें। इस दौरान एसडीएम राजकुमार पांडे, अधिशासी अधिकारी अनिल कुमार व अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed