फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   The movement of devotees stopped at Adibadri, Gopinath and Ainkareshwar temples

आदिबदरी, गोपीनाथ और आेंकारेश्वर मंदिर में श्रद्धालुओं की आवाजाही बंद

Thu, 19 Mar 2020 10:33 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 19 Mar 2020 10:33 PM IST
विज्ञापन
The movement of devotees stopped at Adibadri, Gopinath and Ainkareshwar temples
कोरोना वायरस के बढ़ते खतरे को देखते आदिबदरी मंदिर व चांदपुरगढ़ी में श्रद्धालुओं की आवाजाही 31 मार्च तक बंद कर दी गई है। पुरातत्व विभाग के डॉ. आरके पटेल ने बताया कि हालांकि मंदिर में सुबह-शाम पूजा जारी रहेगी लेकिन भक्तों का आना बंद रहेगा। बृहस्पतिवार को कई लोग मंदिर में दर्शनों के लिए लाए लेकिन प्रवेश वर्जित होने के कारण वे बिना दर्शन के लौट गए।
विज्ञापन

गोपेश्वर में केंद्रीय संरक्षित स्मारक और अन्य पुरातत्व विभाग के संरक्षण के मंदिरों में 31 मार्च तक पर्यटकों की आवाजाही पर रोक लगा दी गई है। प्राचीन गोपीनाथ मंदिर को भी पर्यटकों के लिए बंद कर दिया गया है। हालांकि मंदिर में पूजा-अर्चना पूर्व की भांति चलेंगी। वहीं, जोशीमठ के पालिकाध्यक्ष शैलेंद्र पंवार ने डीएम से इन दिनों पर्यटन स्थलों में पहुंच रहे पर्यटकों की आवाजाही पर रोक लगाने की मांग की।
विज्ञापन

रुद्रप्रयाग जिले में ऊखीमठ स्थित ओंकारेश्वर मंदिर भी भक्तों के दर्शनार्थ बंद कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed