फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   The movement of bears has increased, villagers should go to the forest in groups

Chamoli News: भालुओं की चहलकदमी बढ़ी, ग्रामीण जंगल समूह में जाएं

Sun, 03 Nov 2024 06:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Sun, 03 Nov 2024 06:53 PM IST
विज्ञापन
The movement of bears has increased, villagers should go to the forest in groups
हमलों से बचने के लिए वन विभाग ने जारी की एडवाइजरी
विज्ञापन

कर्णप्रयाग। सर्दियां शुरू होते ही पहाड़ों में भालुओं की चहलकदमी बढ़ जाती है। ऐसे में जंगलों से लगे गांवों में भालुओं के हमले बढ़ने की संभावना बढ़ जाती है, जिसे रोकने और ग्रामीणों को जागरूक करने के लिए वन विभाग ने एडवाइजरी जारी की है। वन विभाग का कहना है कि ग्रामीण जंगल अकेले न जाए। समूह में जाएं।
वन विभाग के अफसरों का कहना है कि बांज-बुरांश आदि के जंगलों में भालुओं की चहलकदमी बढ़ जाती है। कभी-कभी गांवों की सीमाओं तक भी भालू पहुंच जाते हैं। ऐसा ही मामला बीते शनिवार को डोंठला गांव भी आया। जहां खेतों में घास काट रही एक महिला को भालू ने हमला कर घायल कर दिया।
विज्ञापन

नंदप्रयाग रेंज के वन क्षेत्राधिकारी हेमंत बिष्ट ने बताया कि सर्दियों में भालू गांवों की ओर रुख करते हैं, जिससे कि आए दिन मानवीय और वन्यजीव संघर्ष की घटनाएं सामने आती है। उन्होंने बताया कि सर्दियों में चारापत्ती लेने के लिए महिलाएं झुंड में ही जंगल जाएं। रात के समय घर और आसपास के इलाकों में पर्याप्त उजाला रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed