फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   The movement is getting public support

आंदोलन को मिल रहा जनसमर्थन

Fri, 24 Jan 2020 10:15 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jan 2020 10:15 PM IST
विज्ञापन
The movement is getting public support
राज्य कर्मचारी घोषित करने और 18 हजार रुपये मानदेय देने सहित छह सूत्री मांग को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता धरने पर डटी रहीं। उन्होंने मांगों पर कार्रवाई नहीं करने पर प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय में नव दुर्गा मंदिर में धरने पर बैठी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के आंदोलन को कांग्रेस नेता दर्शन रावत, देवेंद्र नौडियाल, सतीश चमोली, आशा रावत और अमित चमोली ने समर्थन दिया है। उधर चंबा में पूर्व मंत्री दिनेश धनै, ज्येष्ठ प्रमुख संजय मैठाणी, प्रधान सतपाल सिंह गुसाईं, गोविंद बिष्ट और क्षेत्र पंचायत सदस्य संजय सिंह रावत ने कार्यकर्ताओं का समर्थन करते हुए धरना दिया। कंडीसौड़ में भी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता धरने पर डटी रहीं। उन्होंने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। धरने पर बैठने वालों में ब्लाक अध्यक्ष रामदेई राणा, ममता देवी, विमला देवी, अनीता देवी, कुसुम देवी और सुधा देवी आदि शामिल थीं।
विज्ञापन

तीन घंटे काम का जीओ जारी करने की मांग
रुद्रप्रयाग। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं/सेविकाओं ने सरकार से तीन घंटे काम का जीओ जारी करने की मांग करते हुए आंदोलन जारी रखने का निर्णय लिया। कहा कि जब तक उनकी मांगों पर उचित कार्रवाई नहीं होती, वे कार्य बहिष्कार व धरना जारी रखेंगे। इस दौरान विधायक भरत सिंह चौधरी ने धरना स्थल पर पहुंचकर आंदोलनकारियों को भरोसा दिया कि उनकी मांगों के प्रति सरकार गंभीर है। वे हड़ताल समाप्त कर अपने कार्य पर लौट आएं लेकिन कार्यकर्ता नहीं माने। जिला पंचायत अध्यक्ष अमरदेई शाह ने कहा कि सरकार, प्रशासन व विभाग उनके हितों के प्रति गंभीर है। आंदोलनकारियों ने राज्य मंत्री रेखा आर्य से कार्यकर्ताओं/सेविकाओं के लिए तीन घंटे काम का जीओ जारी करने पर ही आंदोलन समाप्त करने की बात कही। इस मौके पर जिलाध्यक्ष सुनीता गायत्री जगवाण, शांति खन्ना, कांति बिष्ट, सुमन खंडूड़ी, रेखा गैरोला समेत सभी 12 सेक्टरों की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता/सेविकाएं मौजूद थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का धरना जारी
कर्णप्रयाग/गैरसैंण/नारायणबगड़/थराली/देवाल। मानदेय बढ़ाने सहित अन्य मांगों को लेकर तहसील परिसर कर्णप्रयाग में आंगनबाड़ी संगठन का धरना-प्रदर्शन जारी रहा। मौके पर माहेश्वरी, पार्वती, मधुबाला, अनीता, पुष्पा, सुमन, पूजा, सरिता, सरला, संगीता, सुशीला, जयंती, उर्मिला, विमला, पूनम, कमला, राखी, रामेश्वरी, रजनी आदि शामिल थे। गैरसैंण के बाल विकास कार्यालय परिसर में कविता, बिंदी, नीमा भागा देवी, कार्तिकी, विमला, गंगोत्री, कलावती, हेमा, रामेश्वरी, ऊमा, नफीशा, मोहनी, प्रमिला, सोनिया, रेखा आदि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने धरना दिया। नारायणबगड़ में मांगों के समर्थन में जुलूस निकाला गया। थराली में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने तहसील परिसर में धरना दिया। धरने पर दीपा, रूकमा, कमला, शशि, गीता, चंद्रकला, ममता, माधवी, मधू, धर्मा देवी, ऊषा, दर्शनी, पुष्पा, राजेश्वरी, पवित्रा, रेखा, कमला बैठे। देवाल में 24वें दिन भी धरना जारी रहा। इस मौके पर इंद्रा, गोदांबरी, चमेली, दीपा, कस्तूरा, धनेश्वरी, विजोता, रीना, जानकी, धामती, सुनिता, अनीता, सरिता, दुर्गा, कुंती, कमला, ललिता, पुष्पा, तुलसी, माहेश्वरी, बसंती, मुन्नी, दीवानी, प्रभा, हंसी आदि बैठे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed