फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   The losing candidate raised the demand for counting again

हारी प्रत्याशी ने दोबारा मतगणना की उठाई मांग

Fri, 08 Nov 2019 10:30 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 08 Nov 2019 10:30 PM IST
विज्ञापन
The losing candidate raised the demand for counting again
घाट ब्लाक में हुए ब्लॉक प्रमुख के चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी अनीता देवी ने रिटर्निंग ऑफिसर पर पक्षपात करने का आरोप लगाया। उन्होंने जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया को ज्ञापन सौंपकर दोबारा मतगणना करने की मांग की।
विज्ञापन

पूर्व डिप्टी स्पीकर डा. अनसूया प्रसाद मैखुरी के नेतृत्व में जिला निर्वाचन अधिकारी से मिले घाट के जनप्रतिनिधियों और अनीता देवी ने कहा कि ब्लॉक में प्रमुख पद के लिए हुए चुनाव में भाजपा से भारती देवी प्रत्याशी थीं जबकि अनीता देवी निर्दलीय प्रत्याशी थीं। दोनों प्रत्याशियों को 15-15 मत पड़े थे, जिस पर रिटर्निंग ऑफिसर ने पर्ची के माध्यम से जीत का फैसला करने का निर्णय लिया। एक बच्चे ने पर्ची उठाई और उसमें भाजपा प्रत्याशी भारती देवी विजयी हुईं, लेकिन 7 नवंबर को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुई, जिसमें रिटर्निंग ऑफिसर की ओर से पर्ची गिराने और उठाने की प्रक्रिया के बीच पक्षपात पूर्ण कार्रवाई की गई। उन्होंने दोबारा मतगणना की मांग की। जिला निर्वाचन अधिकारी स्वाति एस भदौरिया ने मामले में आपत्ति की समय सीमा समाप्त होने की बात कहते हुए चुनाव आयोग में मामला दर्ज करने की बात कही है। इस मौके पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य दर्शन सिंह रावत, सुखवीर रौतेला, विजय सिंह, अरविंद नेगी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed